Shivangi amazing actress Archives - bignews https://www.bignews.co/tag/shivangi-amazing-actress/ Local news website Tue, 12 Mar 2024 16:00:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.3.1 https://www.bignews.co/wp-content/uploads/2020/08/faviconicon-150x150.png Shivangi amazing actress Archives - bignews https://www.bignews.co/tag/shivangi-amazing-actress/ 32 32 184363435 मिनी स्कर्ट पहन Shivangi Joshi ने दिखाया बोल्ड अंदाज https://www.bignews.co/2024/03/12/shivangi-joshi-showed-bold-style-wearing-mini-skirt/ Tue, 12 Mar 2024 16:00:17 +0000 https://www.bignews.co/?p=123682 मुंबई – टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी ने हाल ही में फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। टीवी की संस्कारी बहू का ये खूबसूरत लुक काफी वायरल हो रहा है।शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपनी बेहद सिंपल सी साड़ी में तस्वीरें …

The post मिनी स्कर्ट पहन Shivangi Joshi ने दिखाया बोल्ड अंदाज appeared first on bignews.

]]>
मुंबई – टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी ने हाल ही में फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। टीवी की संस्कारी बहू का ये खूबसूरत लुक काफी वायरल हो रहा है।शिवांगी जोशी ने हाल ही में अपनी बेहद सिंपल सी साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। इस सिंपल सी साड़ी में अदाकारा की खूबसूरती और भी निखरती दिख रही है।

शिवांगी गजब की एक्ट्रेस

एक्ट्रेस की हमेशा तारीफ हुई है। शिवांगी गजब की एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कमाल की डांसर भी हैं। शिवांगी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस वीडियो शेयर करके फैंस को खुश करती रहती हैं। एक्ट्रेस हर बार कुछ क्लासिकल करती हुई दिखी हैं लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी अदाएं दिखाई हैं। शिवांगी जोशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने मूव्स से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में मिनी स्कर्ट में कहर ढा रही हैं। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

शिवांगी जोशी ने लगाए ठुमके

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस शानदार डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में शिवांगी जोशी अपना कातिलाना डांस दिखा रही हैं और साथ ही अदाएं दिखाने में पीछे नहीं रहतीं। एक्ट्रेस ने लाइट ब्राउन मिनी स्कर्ट के साथ रेड कलर का टॉप पहना हुआ है। शिवांगी ने अपना लुक लेदर बूट्स से पूरा किया है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘वे पागला तेरे पीछे पागल है।’ इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक फैन ने लिखा, ‘बिल्कुल आपके पीछे पागल है।’ दूसरे ने लिखा, ‘नजर ना लगे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये ईशा से काफी ज्यादा सुंदर हैं।’ इसके अलावा, शिवांगी के इस वीडियो पर फैंस प्यार भरे कमेंट्स भर-भरकर कर रहे हैं। इस वीडियो को महज एक दिन में तीन लाख 45 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और ये आंकड़ा बढ़ रहा है।

शिवांगी टीवी की दुनिया से गायब

इन दिनों शिवांगी टीवी की दुनिया से गायब हैं। वो बीती दिन शो ‘बालिका वधू 2’ में नजर आई थीं। हालांकि ये शो खास नहीं चला था।हाल ही में दादा साहेब फाल्के आइकन अवॉर्ड फिल्म्स 2022 से सम्मानित किया गया है।

The post मिनी स्कर्ट पहन Shivangi Joshi ने दिखाया बोल्ड अंदाज appeared first on bignews.

]]>
123682