x
भारत

Himachal Rains : भारी बारिश और बाढ़ से 14 लोगों की मौत, हाई अलर्ट पर NDRF की टीम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण बुरा हाल है। वहीं बारिश से प्रदेश की करीब 90 फीसदी सड़कें बंद हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को अगले तीन दिनों तक हाई अलर्ट पर रहने की हिदायत दी है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है और शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची ने बताया कि 24 घंटे में भारी बारिश और बाढ़ से 14 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से लाहौल में 10 और कुल्लू में 4 लोगों की मौत हुई है। लाहौल से 3 शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। कुल्लू में जल प्रवाह बहुत अधिक है, इसलिए हम कोई शव नहीं निकाल पा रहे हैं।

वहीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने बताया कि लाहौल और स्पीति जिले के तोजिंग नाले से एक और शव बरामद हुआ है। कुल 7 शव निकाले गए. क्षेत्र में बचाव अभियान अब बंद कर दिया गया है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने जानकारी दी कि, कई सड़कें खोल दी गई हैं। 90% सड़कें बंद हैं जिन्‍हें फिर से खोलने का प्रयास किया जा रहा है। आईएमडी की एडवाइजरी के अनुसार, अगले 48 घंटों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. लोग आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्य में नदियों और अन्य जल निकायों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।

Back to top button