x
मनोरंजन

Happy birthday परिणीति चोपड़ा : अर्जुन कपूर ने अनोखे अंदाज में किया विश “हैप्पी बर्थडे वर्ल्ड टूरिज्म एम्बेसडर!”


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें उनके खास दोस्त और फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा के फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अच्छे दोस्तों की गिनती में शुमार अभिनेता अर्जुन कपूर ने परिणीति को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने ये भी खुलासा किया कि परिणीति जब भी कहीं वेकेशंस के लिए जाती हैं तो उनके साथ उस ट्रिप पर अर्जुन कपूर होते हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने परिणीति को वर्ल्ड टूरिजम एम्बेसडर भी बता दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

कई मौकों पर दोनों की दोस्ती के प्रमाण भी देखा जाता रहा है। वहीं अब परिणीति के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने खुलासा किया है कि वो परिणीति के सारे वेकेशंस में उनके साथ रहते हैं। जिसका प्रूफ देते हुए उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। वो भी उनके वेकेशंस ट्रिप पर।

परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म लेडिज वर्सेज रिक्की बहल से की थी। इस फिल्म में उन्होंने डिंपल चड्ढा का किरदार निभाया था, जो की लोगों को बेहद पसंद आया। इतना ही नहीं परिणीति को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। जिसका श्रेय वह अपने माता पिता को देती हैं। लेकिन परिणीति की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें अपने ही माता पिता से नफरत हो गई थी। वह घर में किसी से भी बात करना पसंद नहीं करती थीं। यहां तक की परिणीति घर से बाहर निकलने से भी डरने लगीं। चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा से जुड़े उस राज के बारे में जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।

परिणीति के पास अगले साल सूरज बरजात्या की फिल्म “उंचाई” और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म “एनिमल” के जैसे दो काफी बड़े प्रोजेक्ट हाथ में हैं। अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर जैसे बड़े नामों के साथ फिल्म का हिस्सा बनने के लिए, ‘द फैमिली मैन’ सूरज बरजात्या की अगली फिल्म उन्हें ब्लॉकबस्टर दे सकती है। बहरहाल, 2021 के शुरूआती महीने परिणीति के लिए कुछ खास नहीं रहे। इस साल उनकी तीन काफी इम्पोर्टेंट फ़िल्में आई, लेकिन उनमें से केवल एक ही बॉक्सऑफिस पर अच्छे से चल पायी। परिणीति की इस साल तीन बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुई थीं, “द गर्ल ऑन द ट्रेन“, “संदीप और पिंकी फरार” और “साइना”।

Back to top button