x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

करीना कपूर मालदीव में मना रही सैफ अली खान का बर्थडे, बेटे तैमूर-जेह भी दिखें साथ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान पति सैफ अली खान और अपने बेटो तैमूर और जहांगीर के साथ मालदीव में हैं। एक्ट्रेस पति सैफ का 52वां जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव पहुंची हैं। 2 दिन पहले ही करीना सैफ और बच्चों के साथ मालदीव रवाना हुई थीं। जहां से उन्होंने अब शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने मालदीव में खूबसूरत लोकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर कीं और अपनी छुट्टी की झलक फैंस के साथ साझा की हैं।

एक तस्वीर में, सेलिब्रिटी कपल को अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में जहां, सैफ-करीना और तैमूर पोज दे रहे हैं। जिसमें नन्हें जहांगीर यानी जेह को माता-पिता के पास लेटे हुए देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में सैफ और बेबो नीले आसमान के नीचे एक पूल में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह फोटो बेहद रोमांटिक लग रही है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए करीना ने पति सैफ को बेहद प्यार भरे अंदाज में बर्थडे भी विश किया है।

करीना लिखती हैं- ‘मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन मुबारक हो। अनंत काल तक और तुम्हारे साथ वह सब है जो मैं चाहती हूं वह है प्यार।’

Back to top button