x
कोरोनाभारत

महाराष्ट्र में अब पूरी तरह आउट ऑफ़ कंट्रोल हुआ कोरोना! एक दिन में 35,952 नए मामले


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – महाराष्ट्र में कोरोना कहर फिर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 35,952 नए मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,00,833 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में बीते चार दिन में संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा बृहस्पतिवार को संक्रमण के चलते 111 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 53,795 हो गई। राज्य में संक्रमण से उबरने के बाद 20,444 लोगों को छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक चुके लोगों की संख्या 22,83,037 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,62,685 है। मुंबई में भी कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,504 नए मामले सामने आए हैं। 2,281 लोग डिस्चार्ज हुए और 14 मृत्यु दर्ज की गई है।

मुंबई में कोरोना के 33,961 एक्टिव केस हैं। शहर में कोरोना से कुल 11,620 लोगों की मृत्यु हुई है। इससे पहले बुधवार को मुंबई में कोविड-19 के 5,185 नए मामले सामने आए थे। बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 31,855 नए मामले सामने आए थे जबकि 95 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई थी। महाराष्ट्र में 14 फरवरी से 23 मार्च के बीच कोरोना वायरस के मामलों में इससे पहले के चार महीनों की तुलना में तिगुनी दर से बढ़ोतरी हुई है।

महाराष्ट्र के आंकड़े –
24 मार्च- 31,855 नए केस
23 मार्च- 28,699 नए केस
22 मार्च- 24,645 नए केस
21 मार्च- 30,535 नए केस

Back to top button