x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia-Ukraine War : यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पॉवर प्लांट में आग, अगर फटा तो होगी बड़ी तबाही


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बिच जंग जारी हैं। रूसी सेना के हमले से यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लगने की खबर है। यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट करके बताया कि रूस की सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर यह फटता है तो चेरनोबिल से 10 गुना बड़ी तबाही होगी!

प्लांट के पास स्थित शहर एनरगोदर के मेयर दिमित्रो ओरलोव ने ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि स्थानीय बलों और रूसी सैनिकों के बीच भीषण लड़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें कई लोग हताहत भी हुए हैं, लेकिन इसकी कोई संख्या नहीं बताई है। वहीं, कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक ओडेसा, बिला त्सेरकवा और वोलिन ओब्लास्ट में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रहने वालों को पास के शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है।

रूसी सेना ने यूक्रेन के एक प्रमुख बंदरगाह पर नियंत्रण कर लिया और देश को उसकी तटरेखा से अलग करने के प्रयासों के तहत एक अन्य की घेराबंदी कर ली है। वहीं, यूक्रेन ने अपने नागरिकों से आक्रमणकारियों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ने का आह्वान किया है।

यूक्रेन को तटरेखा से अलग करने का देश की अर्थव्यवथा पर करारा असर पड़ेगा और रूस को क्रीमिया तक उसकी सीमा से एक जमीनी गलियारा बनाने में मदद मिलेगी।

यूरोप में सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के स्थल एनेरहोदार के मेयर ने कहा कि यूक्रेन की सेना शहर के बाहरी इलाकों में रूसी सेना से लड़ रही है। दिमित्रो ओरलोव ने निवासियों से अपने घरों को न छोड़ने का अनुरोध किया।

Back to top button