x
मनोरंजन

WWE सुपरस्टार John Cena संग रोमांस करेंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका इन दिनों इंडिया में अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वेब सीरीज में देसी गर्ल हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी आने वाली फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन इल्या नायशुल्लर करेंगे और स्क्रिप्ट जोश एपेलबाउम और आंद्रे नेमेक द्वारा लिखी गई है. फिल्म के प्लॉट को फिलहाल गुप्त रखा जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपकमिग वेब सीरीज सिटाडेल, जो कि रुसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित है उसके प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में निर्माताओं ने मुंबई में एक प्रीमियर रखा था, जिसमें प्रियंका और उनके को स्टार रिचर्ड मैडेन भी पहुंचे थे। इसके अलावा वरुण धवन, जो कि इंडियन सिटाडेल का हिस्सा है वह भी इस प्रीमियर में पहुंचे। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा, सान्या मल्होत्रा, नोरा फतेही, नेहा धूपिया भी इस प्रीमियर का हिस्सा बनें। गौरतलब है कि 28 अप्रैल को अमेज़न प्राइम वीडियो पर सिटाडेल रिलीज़ होगी।

प्रियंका चोपड़ा, जॉन सीना और इद्रिस एल्बा स्टारर ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ अगले महीने मई तक फ्लोर पर आ जाएगी। प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर उनके चाहने वाले और फैंस जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। देसी गर्ल ने ना सिर्फ बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया बल्कि अब वो हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजा रही हैं। अलावा प्रियंका चोपड़ा एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म जी ले जरा में अहम रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेसेस कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Back to top button