x
मनोरंजन

सुपरस्टार रजनीकांत का Maldives हुआ भव्य स्वागत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रजनीकांत की ‘जेलर’ फिल्म रिलीज के लिए एकदम तैयार है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त बज बना हुआ है। इस बीच उन्होंने खुद के लिए समय निकाला और वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचे। वहां पर रजनीकांत का भव्य स्वागत हुआ, जिसका एक्सक्लूसिव वीडियो अमर उजाला के पास है। फैंस अपने चहेते स्टार की वीडियो यहां देख सकते हैं।

रजनीकांत के मालदीव पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मालदीव में सुपरस्टार रजनीकांत का जबरदस्त वेलकम किया गया था। उन्होंने वहां पर आराम से मी टाइम स्पेंड किया। अब वह अपनी आने वाली फिल्म के ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई वापस आ गए हैं।

वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही रजनीकांत बोट से रिसॉर्ट पहुंचे, ढोल बजाया गया, उनके रास्ते में गुलाब के फूल बिछाए गए। ‘थलाइवा’ ने भी हाथ जोड़कर सबका आभार व्यक्त किया। वो काफी खुश नजर आए। तो वहीं, मालदीव से लौटते समय रसुपरस्टार श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार हुए। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट के साथ सुपरस्टार की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें लिखा था, “सुपरस्टार ऑनबोर्ड! हम मालदीव से चेन्नई की यात्रा पर महान रजनीकांत का स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हैं। आपकी भविष्य की यात्राओं का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।

रजनीकांत मालदीव के एक आलीशान रिसॉर्ट में रुके थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मालदीव में उनका दमदार स्वागत किया गया था। रिसॉर्ट में रजनीकांत के भव्य स्वागत के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए थे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रजनीकांत जैसे ही बोट से रिसॉर्ट पहुंचे, उनके लिए ढोल बजाया गया, उनके रास्ते में गुलाब के फूल की पंखुड़ियां बिछाई गईं। ‘थलाइवा’ ने भी हाथ जोड़कर सबका आभार व्यक्त किया। रजनीकांत इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे।

Back to top button