Dubai के बंदरगाह पर जहाज में ब्लास्ट, धमाके से हिल उठा पूरा शहर – Video
नई दिल्ली – दुबई में दुनिया के सबसे बड़े बंदरगाहों में शामिल जेबेल अली बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में बुधवार देर रात एक भीषण विस्फोट हुआ जिससे शहर के व्यावसायिक क्षेत्र के आसपास के इलाकों में इमारतें हिल गयीं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अरब प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज में आग लग गयी।
This scene shows how quick the emergency services were to respond. No reported casualties. Praying all are safe. pic.twitter.com/QprqSRzBgj
— Lovin Dubai | لوڤن دبي (@lovindubai) July 7, 2021
विस्फोट के बाद बंदरगाह से करीब 25 किलोमीटर दूर तक इमारतों और घरों की दीवारों में कंपन महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अमेरिका के बाहर अमेरिकी युद्धपोतों के लिए भी यह सबसे व्यस्त बंदरगाह है। विस्फोट के करीब ढाई घंटे बाद दुबई नागरिक सुरक्षा दल ने बताया कि उन्होंने आग पर काबू पा लिया है और शीतलन प्रक्रिया जारी है।
This was the explosion heard across Dubai tonight. Details to follow. Praying all are safe. Via @xmufaxsam_ pic.twitter.com/pGUPYx0rUj
— Lovin Dubai | لوڤن دبي (@lovindubai) July 7, 2021
दुबई के अधिकारियों ने कहा कि यह एक छोटा जहाज था, जिसमें 130 कंटेनर तक आ सकते हैं। धमाके के दौरान दुबई के निवासियों ने ऊंची इमारतों से घटना का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। अभी तक इस धमाके से बंदरगाह को कितना नुकसान हुआ है और जहाज के आस-पास मौजूद कार्गो को कितनी क्षति पहुंची है. इस बात की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।