x
विश्व

यूक्रेन में अब तक 364 नागरिक मारे गए : ओएचसीए चआर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (ओएचसीएचआर) ने कहा है कि 24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत के बाद से अब तक यूक्रेन में 364 नागरिकों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 759 लोग घायल हुए हैं। इसने कहा है कि असल आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं।अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत ओकसाना मारकारोवा ने रविवार को फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान रूस को एक आतंकवादी देश करार दिया। उन्होंने कहा, यह एक आतंकवादी देश है और हमें रूस के साथ एक आतंकी देश जैसा ही व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर अमेरिका से मांग की कि यूक्रेन को एंटी एयरक्राफ्ट हथियार और अन्य हथियार उपलब्ध कराए।

यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 25 किलोमीटर दूर इरपिन में हाल के दिनों में लड़ाई तेज हुई है। रूस की सेना कीव की ओर बढ़ रही है। आज भी रूसी सेना ने यहां गोलाबारी की। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान तीन लोगों की जान गई है।
रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को अब 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। इस बीच खबर आई है कि खारकीव में यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी उपकरणों की 30 यूनिट्स पर कब्जा जमा लिया है। उधर जंग के दौरान बंदी बनाए गए सैनिकों के लिए यूक्रेन बंदीगृहों की व्यवस्था भी कर रहा है।

Back to top button