x
ट्रेंडिंग

Sad News: 1942 के शहीद राजेंद्र सिंह जी की धर्मपत्नी सुरेश देवी जी का निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

पटना – बिहार में 11 अगस्त 1942 को सचिवालय गोलीकाण्ड भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन का एक अविस्मरणीय दिन था। पटना के जिलाधिकारी डब्ल्यू. जी. आर्थर के आदेश पर पुलिस ने गोलियाँ चलाने का आदेश दे दिया। पुलिस ने 13 या 14 राउण्ड गोलियाँ चलाईं। इस गोलीकाण्ड में सात छात्र शहीद हुए और लगभग 25 गम्भीर रूप से घायल हुए। 11 अगस्त को दो बजे दिन में पटना के सचिवालय पर झंडा फहराने निकले थे। सचिवालय गोलीकाण्ड ने बिहार में आन्दोलन को उग्र कर दिया।

गोलीकाण्ड में हुए सात छात्र शहीद में उमाकान्त प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह और राय गोविन्द सिंह शामिल थे। हालही में शहीद राजेंद्र सिंह जी की धर्मपत्नी सुरेश देवी जी का निधन हो गया। इस बात की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने सोशियल मीडिया अकॉउंट पर ट्वीट करके दी। और उनके निधन पर शोक जताया।

Back to top button