x
मनोरंजन

रश्मिका-आलिया के बाद प्रियंका चोपड़ा का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस लगातार डीपफेक का शिकार हो रही हैं। जिसमें AI की मदद से उनके चेहरे को को किसी अन्य के साथ मॉर्फ्ड करके वायरल कर दिया जाता है। तकनीक का गलत इस्तेमाल कर कभी सेलिब्रेटी के चेहरे या फिर उसकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की जाती है। हैरानी की बात यह है कि ये मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा डीपफेक का शिकार

इस मॉर्फ्ड वीडियो में प्रियंका का चेहरा से तो नहीं छेड़छाड़ हुई है, लेकिन उनकी आवाज और शब्दों को AI की मदद से बदल दिया गया है। इस डीपफेक वीडियो में प्रियंका की आवाज और उनके द्वारा कही गयी बातों को एक फेक ब्रांड प्रमोशन के लिए बदल दिया गया है। इतना ही नहीं, फेक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी सालाना इनकम भी बताते हुए नजर आ रही हैं।इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं- ‘हैलो मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक मॉडल, एक्टर और सिंगर हूं। मैंने 2023 में 1 हजार लाख रुपये कमाए हैं।कई फिल्मों और गाने के अलावा इन इनवेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। मैं इस प्रोजेक्ट की एडवाइज अपनी दोस्त रुचि भल्ला को भी देना चाहूंगी।आप हर हफ्ते 3 लाख कमा सकते हैं। इसके आपको टेलीग्राम चैनल फॉलो और सब्सक्राइब करने की जरूरत नहीं है।

रश्मिका मंदाना से लेकर काजोल तक हुई शिकार

सबसे पहले रश्मिका मंदाना डीपफेक का शिकार हुई थीं। एक लड़की जो कि लिफ्ट में वॉक कर रही होती है उसके चेहरे से एक्ट्रेस को मॉफ्ड कर दिया जाता है। इसके बाद ये सिलसिला बढ़ता ही गया। कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और फिर काजोल भी इसका शिकार बनीं और उनके चेहरे का गलत इस्तेमाल किया गया।कैटरीना कैफ और सारा तेंदुलकर भी इसकी चपेट में आ चुकी हैं। यहां तक कि रश्मिका ने सोशल मीडिया पर इस पर रिेएक्ट करते हुए इसे खौफनाक तक बताया था। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।आए दिन कभी खुद की तो कभी बेटी मालती मैरी के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @pauseshooter

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो

एक बाद एक एक्ट्रेसेस डीपफेक का शिकार हो रही हैं। रश्मिका मंदाना और काजोल के बाद इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट का एक डीपफेक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में लड़की बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। इस लड़की के फेस को डीपफेक तकनीक से बदला गया है। लड़की के फेस पर आलिया भट्ट के चेहरे को लगा दिया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का ये डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस काफी नाराज नजर आए। फैंस ने इसके विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की हैं।

डीपफेक से निपटने के लिए केंद्र बना रही है योजना

‘डीपफेक’ को लेकर केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ बैठक की थी।इस बैठक में Google, Facebook, YouTube समेत ऑनलाइन प्लेटफार्मों भी मौजूद रहे थे। इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि इस बैठक में चार अहम मुद्दों पर सहमति बनी है। डीपफेक आज लोकतंत्र के लिए नया खतरे की तरह है। और सरकार को लगता है कि इसके खिलाफ तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। केंद्र सरकार जल्द ही इसे लेकर नियम तय करेगी। साथ ही हमे लगता है कि इसके खिलाफ लोगों में जागरूकता को बढ़ाना बेहद जरूरी है।

Back to top button