x
मनोरंजन

बिपाशा बसु और करण ने बेटी देवी का कराया अन्नप्राशन संस्कार -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बिपाशा बसु ने नवंबर में बेटी को जन्म दिया था और उसका नाम देवी रखा था। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आए दिन अपने बेटी देवी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी के मुखेभात यानी राइस फीडिंग सेरेमनी मनाई है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अन्नप्राशन संस्कार किसी बच्चे को पहली बार ठोस आहार देने के बारे में होता है। ये पहली बार होता है, जब बच्चे को खीर, पूरी जैसे पकवान खिलाए जाते हैं। बंगाली ट्रेडिशन में इसे मुखेभात कहा जाता है. सोशल मीडिया पर बिपाशा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने देवी को भी एक प्यारी सी बनारसी साड़ी, पायल में सजाया है, जिसमें उनकी बच्ची बेहद क्यूट लग रही है।

कपल ने अपनी बेटी देवी का बंगाली रीति-रिवाजों से मुखेभात यानी राइस फीडिंग सेरेमनी मनाई है। इस तरह से देवी का अन्नप्रासन हो गया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी के अन्नप्रासन के के दौरान काफी खुशनुमा माहौल रहा है। मां-बेटी बंगाली लुक में काफी खूबसूरत नजर आईं। इस कपल ने वीडियो के साथ लिखा है, ‘देवी का मुखेभात। दुर्गा दुर्गा।’ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी के अन्नप्रासन के वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Back to top button