x
ट्रेंडिंगभारत

बेंगलुरु में जलाहल्ली मेट्रो के कर्मचारी ने की घिनौनी हरकत,महिला को देख हस्तमैथुन करने लगा शख्स -देखें वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः मेट्रो में अश्लील हरकत के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब कर्णाटक के कर्नाटक के बेंगलुरू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो की तरफ से महिला यात्री के सामने हस्त मैथुन करने वाले सुरक्षाकर्मी के खिलाफ एक्शन लिया है। मामला 17 मार्च को जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन का है।

मेट्रो में शख्स करने लगा गंदी हरकत

बेंगलुरु के जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि सुरक्षाकर्मी एक सिक्योरिटी गार्ड उसके सामने गंदी हरकत कर रहा था। मेट्रो प्रशासन ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया और सीसीटीवी समेत अन्य तथ्यों की जांच की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

वायरल हो गया था वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मोहित बिश्नोई नाम के यूजर से इसका घटना से जुड़ी पोस्ट की थी। जो काफी वायरल हो गई थी। इसमें घटना का वीडियो भी था। घटना के सामने आने के बाद बेंगलुरु मेट्रो के प्रवक्ता यशवंत चव्हाण ने उचित कार्रवाई की बात कही थी। अब मेट्रो ने प्रांरभिक जांच के बाद सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है। मेट्रो से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक बयान जारी किया है। इसमें जलाहल्ली घटना की शिकायत के जवाब में विस्तृत जांच होने तक उक्त सुरक्षा गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए समझौता नहीं किया जा सकता है। इसके लिए बीएमआरसीएल की जीरो टॉलरेंस नीति है।

सीसीटीवी वीडियो की हुई जांच

महिला ने पुलिस को बताया था कि जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर सिक्योरिटी गार्ड अपना प्राइवेट पार्ट को दिखाते हुए गंदी हरकत कर रहा था। महिला ने मेल कर इसकी जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। महिला की शिकायत की जांच की गई और आरोपी को हटा दिया गया। इसके साथ ही पुलिसिया कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।

इस घटना ने सबको किया हैरान

नम्मा मेट्रो की तरफ से कहा गया है कि मेट्रो में महिला की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, घटना दोपहर में ही हुई थी। हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटना हो चुकी है।दिल्ली मेट्रो में एक शख्स यात्रा के दौरान हस्तमैथुन करते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद DMRC की तरफ से कार्रवाई की गई थी। अब बेंगलुरु से सामने आई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है।

ई-मेल में बयां की थी घटना

बेंगलुरू की नम्मा मेट्रो के सूत्रों के अनुसार इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद इस मामले की जांच की गई थी। महिला यात्री ने मेट्रो को भी मेल से अपनी शिकायत भेजी थी। इसमें उसने पूरी झाटना का ब्योरा दिया था।महिला ने लिखा था आज मुझे ऐसा अनुभव हुआ कि एक सुरक्षा गार्ड मुझे लगातार घूर रहा था और अपने प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखकर इशारे कर रहा है। मेट्रो से जुड़े अधिधकारियों के अनुसार यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की थी। महिला की शिकायत के बाद सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नम्मा मेट्रो अधिकारियों ने इस घटना पर दिए बयान में कहा था महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए के लिए बीएमआरसीएल की जीरो टॉलरेंस नीति है। इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

Back to top button