x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

नोरा फतेही से दिशा पाटनी तक, इन स्टार्स ने पुष्पा फिल्म को किया था मना, अब पछता रहे हैं….


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साउथ की पुष्पा फिल्म की सक्सेस के बारे में शायद ही हमे बताने की जरुरत हो। इन दिनों चारों तरफ पुष्पा के ही चर्चे हो रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह पर हाल फिलहाल यही नाम है। फिल्म के डायलॉग्स और गानों का क्रेज तो सोशल मीडिया पर देख ही चुके होंगे। सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि फिल्म के कलाकारों को जनता का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

पुष्पा के लीड रोल में काम करने वाले साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की लोग काफी तारिफ कर रहे हैं। खास कर के पुष्पा के किरदार के लिए अल्लू की हर तरफ वाह वाही ही हो रही है। यहीं वजह है कि फिल्म पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा की कमाई नए रिकॉर्ड कायम कर रही हैै।

बता दें कि फिल्म मेकर्स के लिए अल्लू अर्जुन उनकी पहली पसंद नहीं थे। और ना ही मेकर्स ने रश्मिका को सबसे पहले इस फिल्म के लिए चुना। पुष्पा को अल्लू अर्जुन और रश्मिका से पहले भी कई लोगों को अप्रोच किया था। लेकिन उन सभी ने किसी ना किसी वजह से फिल्म करने से मना कर दिया। लेकिन अब जब फिल्म की सक्सेस को वे देखते हैैं तो अफसोस ही करते होंगे। तो आइए आपको बताते हैं कि वे कौन से स्टार्स है जिन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया।

महेश बाबू –
साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में महेश बाबू का दर्जा सुपरस्टार का है। बच्चा भी महेश के अभिनय का दिवाना हैै। लेकिल क्या आप जानते हैं कि आपके इस फेवरेट एक्टर को भी पुष्पा फिल्म का ऑफर दिया गया था। जिसे एक्टर महेश ने करने से साफ मना कर दिया। फिल्म को मना करने के लिए महेश ने कहा था कि ये फिल्म उनकी इमेज के बिलकुल ही आपोजिट हैैै। वे ग्रे शेड के किरदारों को करना पसंद नहीं करते हैैं।

सामंथा रुथ प्रभु –
साउथ इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल सामंथा रुथ प्रभु को भी मेकर्स ने लीड एक्टेªस के तौर पर पसंद किया था। लेकिन सामंथा ने इसके लिए इंकार कर दिया। अल्लू और सामंथा की जोड़ी फिल्मी परदे पर हमेशा ही हीट रही है इसी वजह से मेकर्स सामंथा को ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनाना चाहते थे। द फैमिली मैन 2 के बाद सामांथा ब्रेक चाहती थी। जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म से इंकार कर दिया। लेकिन मेकर्स ने सामंथा को अर्जुन के साथ फिल्म में एक सॉन्ग पर डांस करने के लिए मना लिया। इन दिनों सामंथा नागा चैतन्य के साथ सालों की शादी को खत्म कर तलाक लेने के लिए भी सुर्खियों में है।

दिशा पाटनी –
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दिशा के फेंस टॉलीवुड में भी है। पुष्पा के लिए फिल्म मेकर्स ने दिशा पाटनी को एक गाने में डांस के लिए अप्रोच किया था।
लेकिन बताया जा रहा है कि इसके लिए दिशा ने मेकर्स से ज्यादा पैसों की डिमांड की थी जिसके चलते दिशा के हाथ से यह फिल्म निकल गई। हालांकि इसी गाने के लिए मेकर्स ने बाद में सामंथा को फाइनल कर लिया। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिशा ने इस गाने के लिए 1.5 करोड़ रुपयों की मांग की थी।

नोरा फतेही –
दिशा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही भी फिल्म मेकर्स की नजरों में थी। इस गाने के लिए मेकर्स ने दिशा के अलावा नोरा फतेही को भी अप्रोच किया था। लेकिन नोरा ने भी मेकर्स के बजट से ज्यादा ही पैसों की डिमांड कर दी थी। जिसके बाद मेकर्स ने ही मना कर दिया।

विजय सेतुपति –
पुष्पा फिल्म के लीड एक्टर ही नहीं बल्कि इसके लीड विलेन के लिए भी मेकर्स ने दूसरे स्टार्स को अप्रोच किया था। इनमें से विजय सेतुपति का नाम सबसे उपर है। लेकिन विजय के पास भी डेट्स नहीं होने के कारण उन्होंने इस फिल्म से इंकार कर दिया। जिसे बाद में मेकर्स ने फहाद फासिल को इस रोल के लिए चुन लिया।

नारा रोहित –
विजय ही नहीं साउथ एक्टर नारा रोहित को भी मेकर्स ने फिल्म में विलेन के तौर पर पसंद किया था। लेकिन नारा रोहित ने भी किसी कारण से इस रोल को करने से मना कर दिया था।

Back to top button