x
राजनीति

होली पर मुलायम ने अखिलेश को मिशन-2024 के लिए दिया मंत्र, बोले-युवाओं की लिस्‍ट बनाओ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

यूपी: विधानसभा चुनाव 2022 में पूरा जोर लगाने के बाद भी सत्‍ता हासिल करने के लक्ष्‍य से बहुत दूर रह गई समाजवादी पार्टी को उसके संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने होली पर मंत्र दिया। मुलायम सिंह ने होली के मौके पर सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा युवाओं की पार्टी है यह कभी बूढ़ी नहीं हो सकती। विधानसभा चुनावों में युवाओं ने बहुत मेहनत की है इसीलिए पार्टी को वोट भी अच्छा मिला है। मुलायम महोत्सव पंडाल में होली मनाने के दौरान तमाम पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

लगभग चार दशक बाद यह पहला मौका था जब मुलायम सिंह के आंगन की प्रसिद्ध होली पंडाल में खेली गई। कार्यक्रम में अखिलेश यादव, शिवपाल, रामगोपाल समेत पूरा मुलायम कुनबा एक साथ मौजूद था। मुलायम ने कहा,अब लक्ष्य 2024 का है, मेहनत करके पार्टी को मजबूत करना है। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए पदाधिकारियों से कहा कि ऐसे युवाओं की सूची बनाओ और उनके नंबर नोट करो। उन्हें बुलाया जाएगा तो वह खुद मिलने आयेंगे। ये ही सब हैं जो आने वाले समय में विधायक, सांसद बनेंगे। 2024 में पार्टी सांसदों की संख्या तो बढ़ानी ही है साथ ही प्रदेश में भी आगे चलकर सरकार बनानी है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पूरा जोर लगाने के बाद भी सत्‍ता हासिल करने के लक्ष्‍य से बहुत दूर रह गई समाजवादी पार्टी को उसके संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने होली पर मंत्र दिया। मुलायम सिंह ने होली के मौके पर सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा युवाओं की पार्टी है यह कभी बूढ़ी नहीं हो सकती। विधानसभा चुनावों में युवाओं ने बहुत मेहनत की है इसीलिए पार्टी को वोट भी अच्छा मिला है। मुलायम महोत्सव पंडाल में होली मनाने के दौरान तमाम पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

लगभग चार दशक बाद यह पहला मौका था जब मुलायम सिंह के आंगन की प्रसिद्ध होली पंडाल में खेली गई। कार्यक्रम में अखिलेश यादव, शिवपाल, रामगोपाल समेत पूरा मुलायम कुनबा एक साथ मौजूद था। मुलायम ने कहा,अब लक्ष्य 2024 का है, मेहनत करके पार्टी को मजबूत करना है। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए पदाधिकारियों से कहा कि ऐसे युवाओं की सूची बनाओ और उनके नंबर नोट करो। उन्हें बुलाया जाएगा तो वह खुद मिलने आयेंगे। ये ही सब हैं जो आने वाले समय में विधायक, सांसद बनेंगे। 2024 में पार्टी सांसदों की संख्या तो बढ़ानी ही है साथ ही प्रदेश में भी आगे चलकर सरकार बनानी है।

शिवपाल बोले, एमएलसी चुनाव जीतकर देंगे जवाब: प्रसपा प्रमुख शिवपाल ने चौगुर्जी स्थित आवास पर भी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा, हम लोग एमएलसी का चुनाव बहुमत से जीतकर जवाब देंगे। युवाओं समेत सूबे की जनता हमारे साथ है। हम लड़ेंगे, निकलेंगे और भाजपा को हटाएंगे। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर बेईमानी न हुई होती तो परिणाम कुछ अलग होता। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है।

अखिलेश यादव ने कहा पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है इसलिए कार्यकर्ताओं के उत्साह में कमी नहीं आनी चाहिये। मेहनत करते रहेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीट जीतेंगे। शनिवार दोपहर वह करहल के तमाम कार्यकर्ताओं से भी मिले और उनका उत्साह बढ़ाया।

Back to top button