x
भारत

बेंगलुरु मे 23 वर्षीय नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 युवक गिरफ्तार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

बेंगलुरु: 23 वर्षीय नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हरियाणा के गुरुग्राम से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 24 मार्च की है। इन 4 में से 3 लोग स्विमिंग कोच हैं और एक तैरना सीख रहा है। चारों युवक बेंगलुरु के चमराजपेठ स्थित कोचिंग क्लिनिक में आए थे। उनके नाम रजत सुरेश, योगेश कुमार दलाल, शिवराणा टेकचंद्रन और देव सरोहा हैं। रजत कई सालों से बेंगलुरु में रह रहा हैं जबकि अन्य युवक फरवरी में यहां आए थे। चारों बेंगलुरु के संजय नगर इलाके में आरएमवी 2 स्टेज इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रजत पीड़ित नर्स का दोस्त था। वह एक निजी अस्पताल में नर्स है। दोनों की मुलाकात इसी महीने के पहले हफ्ते में डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। उसने 24 मार्च की रात पीड़िता को एक रेस्टोरेंट में डिनर पर बुलाया और वहां से अपने किराए के घर ले गया और चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद पीड़िता ने 25 मार्च को संजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिलते ही चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। रजत को पता था कि नर्स ने केस दर्ज कराया है। उसने दिल्ली से भागने की कोशिश की लेकिन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। मेडिकल रिपोर्ट में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Back to top button