x
लाइफस्टाइल

न्यू ईयर में घूमने के लिए ये जगह है बेहद खूबसूरत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अगर आपको घूमने का शौक है तो भारत में कई ऐसे शहर हैं जहां का ठंडा तापमान आपको दीवाना कर सकते है। कुछ लोग इस मौसम को खूब पसंद करते है। दिसंबर का महीना अपने साथ कई तरह की खुशियां लेकर आता है, क्योंकि इस महीने में विंटर वेकेशन जो आती है। इस महीने में क्रिसमस यानि 25 दिसंबर से नए साल यानि 1 जनवरी तक खुशी का माहौल रहता है।

सर्दियों में लोग बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए चुनिंदा जगहों पर जाते है। अगर आप भी सर्दियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे है, तो इन जगहों पर जाना न भूले। लोग अक्सर स्विट्जरलैंड, फिनलैंड आदि की बर्फवाली आदि देखने आते है, लेकिन भारत में खूबसूरत पहाड़ और बर्फीली हवाओं और ठंड का मजा लिया जा सकता है। इनमें कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई शहर शामिल है। देश के ज्यादातर हिस्सों में इस महीने में सर्दी या फिर गुलाबी मौसम रहता है। आप भी क्रिसमस का जश्न मनाने के साथ ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते है तो उत्तर भारत में घूमने के लिए कई बेस्ट प्लेस है, जिन्हें आप अपनी एक्सप्लोर लिस्ट में शामिल कर सकते है।

द्रास :
जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले का एक छोटा सा शहर है द्रास। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत इसी जगह से होती है। यहां सर्दियों में न्यूनतम तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। यहां की ठंड को झेलना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

डलहौजी :
अगर आप घूमने के शौकीन है तो डलहौजी घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। सर्दियों में डलहौजी में बर्फबारी होती है, जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। यहां के नज़ारें आपकी ट्रिप को शानदार बना देंगे। यहां के तापमान की बात करें तो यहां सर्दियों में 1 से 10 डिग्री तक तापमान रहता है।

कौसानी :
गढ़वाल की पहाड़ियों की एक शानदार जगह है कौसानी, जो सर्दियों में घूमने के लिए बढ़िया डेस्टिनेशन हो सकता है। इसकी खासियत यह है कि यहां हिमालय की चोटियों के नजारें साफ दिखाई देते है। इन खूबसूरत जगहे पर आपके दो से तीन दिन पल भर की तरह गुज़र जाएंगे। आप भी अगर पहाड़ों में घूमने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह बेस्ट प्लेस है।

स्पीति :
स्पीति सिर्फ शहर नहीं है ये पूरी की पूरी घाटी है। यहां की ठंड और इसके नजारा हर किसी की दीवाना बना सकते है। ये तिब्बत और भारत के बीच में स्थित है। यहां लगभग हर साल हज़ारों लोग जाते है। अगर यहां की असली खूबसूरती देखना है तो सर्दियों में ही जाएं।

जयपुर :
सर्दियों में घूमने के लिए जयपुर एक बेस्ट प्लेस है, जहां आप अपनी छुट्टियां बेहद खुशी और मस्ती के साथ गुजार सकते है। यहां आप सिटी पैलेस, हवा महल, जंतर मंतर, लेक पैलेस और अंबर किला में घूम सकते है। अगर यहां के तापमान की बात करें तो जयपुर का तापमान 7 डिग्री से 25 डिग्री तक रहता है। बजट फ्रेंडली इस प्लेस पर आप फैमिली के साथ भी घूम सकते है।

Back to top button