x
मनोरंजन

Sonam Kapoor ने बेबी बंप दिखाया बोल्ड अंदाज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंटरनेट पर कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। इस बार भी एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस में इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। अपनी फोटो शेयर करने के साथ-साथ सोनम ने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ वीडियो भी पोस्ट किया है।

आनंद इन दिनों एक साथ कई मल्टीप्ल वेंचर्स संभाल रहे हैं। सोनम और आनंद ने शादी के बाद से ही लंदन को अपना बेस बना लिया है और इंग्लैंड चले गए। रविवार को सोनम ने पति आनंद के साथ घर आते ही फिर से मुलाकात की। इंस्टाग्राम पर सोनम ने पति आनंद आहूजा के साथ एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में आनंद को सोनम के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है।

सोनम और आनंद ने साल 2018 में एक-दूसरे से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ साउथ एक्टर दलकीर सलमान को ऑनस्क्रीन रोमांस करते देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में सोनम को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक बेताब है।

Back to top button