x
मनोरंजन

जैकी और रकुल प्रीत ने किए राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ के दर्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के चर्चे इन दिनों खूब जोर-शोर से हो रहे हैं।कहा जा रहा है कि रकुल (Rakul Preet Singh) और जैकी इस साल फरवरी के महीने में शादी करने जा रहे हैं।इन्हीं खबरों के बीच अब कपल राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ के दर्शन करने पहुंचा है।जहां से रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

सुबह रकुलप्रीत सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया

सुबह रकुलप्रीत सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो व्हाइट ब्लेजर और डेनिम में नजर आईं। एक्ट्रेस को देखकर पैपराजी ने शादी को लेकर बात की। एक पैपराज ने कहा कि कुछ सुनने में आ रहा है। फरवरी में कुछ होने वाला है, फेब का वेट है। इस पर एक्ट्रेस ने पैपराजी की एक क्यूट लुक दिया और सिर नीचे कर के मुस्कुराने लगीं। एक्ट्रेस को शर्माता देख अब फैंस बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

फैंस को इंस्टाग्राम पर Rakul Preet Singh

Jackky Bhagnani ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर Rakul Preet Singh के साथ राम मंदिर प्रतिकृति रथ की यात्रा की फोटोज शेयर कीं। इस दौरान, दोनों ने प्रार्थना की और भगवान राम से आशीर्वाद लिया। इंस्टाग्राम पर इन फोटोज को शेयर करते हुए फिल्ममेकर ने राम मंदिर के लिए लिखा, ‘राम मंदिर प्रतिकृति रथ से मंत्रमुग्ध। शांतिपूर्ण और दिव्य #जय श्रीराम।’ रकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट शेयर किया। इसके बाद फैंस और फॉलोअर्स शादी के कमेंट्स करने में जुट गए।

भगवान की भक्ति में डूबे रकुल और जैकी

मुंबई में राम मंदिर की प्रतिकृति रथ बनाई गई है। जो लोग 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे लोग मुंबई में ही भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं। रकुल और जैकी भी मुंबई स्थित राम मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन करने गए। पूजा-अर्चना करने के बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया है।एक तस्वीर में रकुल और जैकी को हाथ जोड़े हुए भगवान राम के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। दूसरे वीडियो में भी कपल भगवान की भक्ति में डूबा हुआ दिख रहा है।

Back to top button