x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दयाबेन उर्फ Disha Vakani नवरात्रि इवेंट में फैमिली संग आईं नजर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – देशभर में नवरात्रि के त्यौहार की धूम है। 15 अक्टूबर से शुरू हुआ ये त्योहार 25 अक्टूबर को खत्म होगा। ऐसे में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। इस बीच अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘दयाबेन’ यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें एक्ट्रेस नवरात्रि कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हुई।

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

दिशा वकानी फॅमिली के साथ

हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम फ़ीड पर स्क्रॉल करते समय हमारी नज़र दिशा वकानी के एक वीडियो पर पड़ी। वीडियो में दिशा को अपने पति मयूर पाडिया और बच्चों के साथ एक नवरात्रि कार्यक्रम में जाते हुए देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम के लिए अभिनेत्री ने क्रीम कलर का नेट लहंगा पहना था, जिसमें चौड़ा बॉर्डर था। उन्होंने इसे पिंक कढ़ाई वाले ब्लाउज और एक मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था।

काफी समय बाद नजर आईं दिशा वकानी

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस और उनके परिवार का एक वीडियो और फोटोज सामने आया है, जिसमें दिशा पति मयूर पाडिया और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस मल्टी कलर के लहंगे में दिखाई दे रही हैं। इस पर उन्होंने इसे पिंक कढ़ाई वाले ब्लाउज और एक मैचिंग दुपट्टे कैरी किया हुआ है। तो वहीं दिशा के पति मयूर बेटे को लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर के कुर्ता और क्रीम कलर की धोती-पायजामा पहना हुआ है।

देखे वीडियो

एक अन्य वीडियो में दिशा को अपने पति और बेटी के साथ कार्यक्रम में आरती करते देखा जा सकता है। वीडियो में हमें उनकी प्यारी बेटी स्तुति की भी झलक देखने को मिली। लाइट ब्लू कलर की रफ़ल-डिटेल्ड फ्रॉक पहने हुए बच्ची प्यारी लग रही थी। दिशा ने एक यूनिक हेयरबैंड के साथ अपनी बेटी के लुक को पूरा किया था। वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी बेटी का चेहरा पोंछते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि गर्मी के कारण उसे पसीना आ रहा था।

दिशा ने मयूर पाडिया से की थी शादी

बता दें कि 24 नवंबर 2015 को दिशा वकानी ने मयूर पाडिया के साथ सात फेरे लिए थे। अपने खास दिन के लिए अभिनेत्री पारंपरिक गुजराती दुल्हन बनी थीं। उन्होंने व्हाइट एंड रेड कलर की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। दिशा ने अपने आउटफिट को रेड ब्लाउज, स्टेटमेंट ज्वेलरी और डेवी मेकअप के साथ स्टाइल किया था। वहीं, मयूर गोल्डन शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।

Back to top button