x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

विराट कोहली से पहले इन लोगो को डेट कर चुकी है अनुष्का शर्मा-देखें लिस्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ समय पहले ही एक प्यारे से बेटे की मांबनी हैं। इन दिनों वह अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ लंदन में मौजूद हैं। वहीं अनुष्का शर्मा के पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली आईपीएल के चलते भारत में हैं। हाल ही में कहा जा रहा था कि विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हुए भारत छोड़कर लंदन शिफ्ट हो सकते हैं।

कई एक्टरों के साथ जुड़ चुका है अनुष्का शर्मा का नाम

फिल्मों में हीरोइन बनने के बाद भी अनुष्का शर्मा का नाम कई एक्टरों के साथ जुड़ा था जिनमें रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। हालांकि उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ ही शादी की। इस समय अनुष्का शर्मा अपने पति विराट और दोनों बच्चे, वामिका और अकाय के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और अनुष्का की मुलाकात फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि रणवीर फिल्म इंडस्ट्री से अनुष्का के पहले बॉयफ्रेंड थे।

रणबीर कपूर

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी अनुष्का शर्मा का नाम जुड़ चुका है। अनुष्का और रणबीर की पहली मुलाकात करण जौहर की पार्टी में हुई थी, इसके बाद यह दोनों डिनर के साथ-साथ कई जगहों पर साथ में स्पॉट हुए थे, जिसके कारण दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था।

शाहिद कपूर

फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की सक्सेस पार्टी में अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर लिपलॉक करते हुए पकड़े गए थे, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों मीडिया में थीं। हालांकि ना तो कभी अनुष्का और ना ही शाहिद ने इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी की।

सुरेश रैना

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने करीब साल 2010 के आस-पास रणवीर कपूर को डेट किया था। उस दौरान दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका था। मगर उसके बाद उन्होंने भारत के स्टार ऑल राउंडर सुरेश रैना को भी डेट किया था, जोकि काफी समय तक चला था। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया था। लेकिन कई बार दोनों को साथ देखा गया था और साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आईं थी।

अर्जुन कपूर

एक्टर रणवीर सिंह से ब्रेकअप के बाद अनुष्का शर्मा एक्टर अर्जुन कपूर के करीब आ गई थीं। यह दोनों अक्सर जुहू कॉम्लेक्स और यशराज स्टूडियोज में साथ समय बिताते नजर आ जाते थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया।

लंदन में सेटेल होना चाहती हैं अनुष्का शर्मा

कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि अनुष्का शर्मा चाहती हैं कि उनके दोनों बच्चे लंदन में ही रहें। ऐसे में विराट और अनुष्का मुंबई से लंदन शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि इस बात को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

2017 में हुई थी अनुष्का और विराट की शादी

सुरेश रैना के साथ की प्रेम कहानी का द एंड होने के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने काफी समय तक विराट कोहली को डेट किया और आखिरकार दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। जिसके बाद से दोनों खुशी-खुशी एक-दूसरे के साथ हैं। कोहली-अनुष्का को 11 जनवरी 2021 को वामिका के रूप में पहली सबसे बड़ी खुशखबरी मिली थी। इसी कड़ी में 15 फरवरी, 2024 को कोहली के घर एक और नन्हें मेहमान ने एंट्री की है, जिसका नाम दोनों ने अकाय (Akaay Kohli) रखा है। इन दिनों अकाय काफी ज्यादा चर्चा में हैं।विराट कोहली से शादी करने से पहले अनुष्का शर्मा का नाम कई एक्टरों के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि अनुष्का शर्मा ने तो अपने पहले प्यार के लिए सारी हदें भी पार कर ली थीं।

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही झुलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का अपने पति विराट कोहली की तरह क्रिकेट ग्राउंड पर चौके-छक्के लगाती नजर आएंगी।

Back to top button