x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पुरानी फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को तो हम सब जानते है। जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई थी, लेकिन किसी कारणवश वे अपनी जान गवानी पड़ी। सुशांत की बहेन श्वेता सिंह कृति जिन्होंने हाल ही में सुशांत की पुरानी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)

अगर हम सुशांत सिंह राजपूत की सक्सेस करने के बारे में बात करें तो, वे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के ही जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अक्सर उनकी पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई की एक पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा किसी ने भाई की ये खूबसूरत तस्वीर भेजी। उसकी चमचमाती मुस्कान देखकर मेरा दिल खुश हो गया है।

तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ के को-स्टार्स के साथ पोज देते नजर आ रहे है। सुशांत सिंह राजपूत बड़े बालों में बाइक पर बैठे हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे है। सुशांत सिंह राजपूत की इस तस्वीर को देखकर फैंस इमोशनल हो गए और कमेंट करना शुरू कर दिया।

सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। वह अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे. उनकी असामयिक मौत ने देश को झकझोर कर रख दिया। उनकी मौत की सीबीआई द्वारा जांच हो रही थी और जांच से निकल रही बातें लगातार सुर्खियां बटोर रही थीं। सुशांत के फैंस आज तक सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे है। इस केस को बाद में सीबीआई को दे दिया गया था। इस केस में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तार भी हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके फैंस को गहरा सदमा लगा था।

Back to top button