मुंबई : आलिया भट्ट ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर से सालों तक डेटिंग करने के बाद शादी (Alia Bhatt Lehenga) की है। अब इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरें सामने आने के बाद आलिया के मेहंदी लुक की काफी तारीफ हो रही है।
आलिया भट्ट ने अपने मेहंदी रिवाज के लिए फ्यूशिया पिंक लहंगा पहना था। आलिया के मेहंदी लुक को उनके ब्राइडल लुक से भी ज्यादा सराहा गया।
आलिया भट्ट ने मेहंदी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहना था। अब मनीष मल्होत्रा ने इस लहंगे की डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर की है।
आलिया के लहंगे में 180 पैच थे। वहीं इस लहंगे को आलिया ने बिना दुपट्टे के कैरी किया था।
3000 घंटे में तैयार हुआ लहंगा
वहीं मनीष मल्होत्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आलिया के इस लहंगे को बनाने में 3000 घंटे का काम किया गया है.
सोने और चांदी की नक्काशी
आलिया के इस लहंगे की एक खास बात यह है कि इस पर असली सोने और चांदी की नक्काशी की गई है।
हैवी कुंदन ज्वैलरी
एक्ट्रेस ने अपने लहंगे को हैवी कुंदन ज्वैलरी के साथ टीमअप किया था।
एक्ट्रेस का ब्लाउज उनके लुक को और स्टाइलिश बना रहा था। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि आलिया ने बैकलेस चोली पहनी हुई थी.