x
ट्रेंडिंगभारत

भारत में इस जगह होगी ज्यादा ठंड, पारा 4 डिग्री तक गिरने की संभावना


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भारत में 3.5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि 3 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के इलाकों में रात से सुबह तक घने कोहरे की संभावना है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग गरज के साथ हल्की से मध्यम और छिटपुट से काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। उत्तरी आंतरिक ओडिशा में भी भारी बारिश की संभावना है।

एक अलग चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राज्य के पूर्वी हिस्से और उससे सटे बिहार पर भी बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा भी चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मध्य प्रदेश की ओर चल रही है। इन प्रणालियों के प्रभाव में, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

Back to top button