x
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के लिए छोड़ सकती हैं करियर या देश


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं. हाल फिलहाल उनके पास दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से कई प्रोजेक्ट्स हैं. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बात कही जो आपको चौंका सकती है. प्रियंका ने कहा है कि वो बेटी मालती के लिए अपना करियर छोड़ सकती हैं. प्रियंका ने इस दौरान अपने पैरेंट्स का उदाहरण देते हुए उनके लिए किए गए त्याग को बताया.

प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से जनवरी 2022 में मां बनी है। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बेटी की झलक शेयर करती रहती है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि किस प्रकार उनके माता-पिता उनके लिए बरेली से मुंबई शिफ्ट हुए। उन्होंने यह भी कहा कि वे उनके नक्शे कदम पर चलते हुए बेटी के लिए अपना करियर छोड़कर दूसरे देश शिफ्ट हो सकती हैं।

पैरेंट्स डिस्कशन में प्रियंका ने फेमिना से हुई बातचीत में कहा, ‘उस समय मैंने इसे ग्रांटेड लिया था. ये कुछ ऐसा है कि बिल्कुल ये आपके पेरेंट्स का ही काम है. मेरा करियर मायने रखता है. मैंने ये तब तक नहीं सोचा था जब तक मैं अपनी बुक पर काम नहीं कर रही थी. फिर मैंने सोचा कि अब मैं 40 साल की हो गई हूं. अब मुझसे पूछा जाएगा कि मैं अपना करियर छोड़ दूं और देश बदल दूं तो मैं अपनी बेटी के लिए ये करुंगी.’

फेमिना मिस इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि उनके माता-पिता ने उनके लिए बहुत त्याग किया है। वह उनके लिए सब कुछ छोड़कर मुंबई चले गए। तब वह 17 वर्ष की थी। उनके पिता ने बरेली में प्राइवेट प्रैक्टिस शुरू ही की थी। उन्होंने अपना हॉस्पिटल बनाया था। उनकी मां तक 40 की उम्र में थी। हालांकि, बेटी के करियर के लिए वे सब कुछ समेटकर मुंबई चले गए।

Back to top button