x
मनोरंजन

इन फिल्मों पर रोहित शेट्टी करेंगे करोडो रूपये का खर्चा,इतनी धमाकेदार होंगी फिल्मे – देखे लिस्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रोहित शेट्टी आज अपना 49वां जन्मदिन (Rohit Shetty Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों की बदौलत रोहित शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अगले कुछ साल तक बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम रखने के लिए रोहित शेट्टी ने अभी से कमर कस ली है। अपने प्रोडक्शन तले रोहित कई बिग बजट फिल्में बनाने वाले हैं। इस लिस्ट में कई ऐसी फिल्मों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें देखने के फैंस की उत्सुकता सोशल मीडिया पर देखते ही बनती है।

सिंघम 3 (Singham 3)
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स में सिंघम 3 को लेकर बड़ा हिंट दिया गया है। रोहित शेट्टी की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। फिल्म के पहले पार्ट में अजय के अपोजिट काजल अग्रवाल और दूसरे पार्ट में करीना कपूर खान नजर आई थी।

सिम्बा 2 (Simmba 2)
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे। रोहित शेट्टी इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने वाले हैं। इस फिल्म में भी रणवीर लीड रोल में होंगे। फिल्म की लीड हीरोइन को लेकर अभी तक कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

सत्ते पे सत्ता रीमेक (Satte Pe Satta Remake)
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्मों में से एक सत्ते पे सत्ता के रीमेक को लेकर भी खबरें सामने आ चुकी हैं। दो साल पहले इस फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबर भी आ चुकी है। इसके कुछ महीने बाद ही ओरिजनल फिल्म के डायरेक्टर राज एन सिप्पी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए ऋतिक रोशन को लेना बेहतर होगा। राज एन सिप्पी के इस बयान के बाद एक बार फिर से सत्ते पे सत्ता रीमेक की चर्चा शुरू हो गई थी।

सर्कस (Cirkus)
यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की द कॉमेडी ऑफ एरर्स की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में जैकलिन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी होंगी। लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज है।

गोलमाल 5 (Golmaal5)
गोलमाल फ्रेंचाइजी की लगभग हर एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई है। कुछ समय पहले ही रोहित शेट्टी और अजय देवगन (Ajay Devgn) ने गोलमाल 5 का ऐलान किया था। इस मल्टीस्टारर फिल्म पर रोहित शेट्टी पानी की तरह पैसा बहाने वाले हैं।

Back to top button