x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अब हमेशा के लिए लंदन होंगे शिफ्ट? -जानें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ अपना हैप्पी टाइम इंजॉय कर रही हैं। अनुष्का को पहले से एक बेटी वामिका थी और अब 15 फरवरी को उन्होंने बेटे अकाय को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने बेटे अकाय के पैदा होने की खुशखबरी शेयर की थी। जहां कुछ लोगों ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज मिस करने के लिए विराट को ट्रोल किया था वहीं काफी लोगों ने फैमिली को प्रायॉरिटी देने के लिए उनकी तारीफ की थी। अब सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई है कि दोनों अपने बच्चों के साथ यूके शिफ्ट होने जा रहे हैं, जिससे कुछ लोग खफा भी दिख रहे हैं। बता दें कि अनुष्का को लंदन में रहते हुए करीब 5 महीने बीत गए हैं है।

अनुष्का अपनी फैमिली के साथ यूके में पर्मानेंट शिफ्ट होगी?

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


विराट अनुष्का करीब तीन महीने से लंदन में थे। विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ रहने के लिए पहले दो टेस्ट से समय निकाला। अब विराट अनुष्का के लाडले के जन्म के बाद हर कोई सोच रहा है कि क्या अकाय कोहली को ब्रिटेन की नागरिकता मिलेगी क्योंकि उनका जन्म वहीं हुआ है। लेकिन आपको बता दें, ऐसी बात नहीं है क्योंकि किसी बच्चे को ब्रिटेन की नागरिकता पाने के लिए, माता-पिता को पांच से छह साल से ज्यादा समय तक लंदन में रहना होगा।हाल ही में कोहली इंडिया लौटे लेकिन उनके साथ अनुष्का शर्मा नहीं थीं और वो बच्चों के साथ यूके में ही रुक गईं। बताया जा रहा है कि अनुष्का दिसंबर 2023 में इंडिया में थीं, लेकिन फरवरी 2024 में वह यूके में थीं जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। अब इन बातों से लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि अनुष्का अपनी फैमिली के साथ यूके में पर्मानेंट शिफ्ट हो सकती हैं।

सोशल मीडिया पर लगाई जा रहीं अटकलें

सोशल मीडिया गलियारों में अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि विराट और अनुष्का के अपने बच्चों, वामिका और अकाय के साथ यूके में स्थायी रूप से शिफ्ट होने पर विचार कर रहे हैं। Reddit पर एक हालिया पोस्ट ने दिसंबर 2023 में अनुष्का शर्मा की भारत में आखिरी उपस्थिति पर प्रकाश डाला, जो फरवरी 2024 में यूके में उनके बेटे के जन्म के साथ जुड़ा हुआ था। यह धारणा कि परिवार यूके में लंबे समय तक रहने पर विचार कर रहा है, जोर पकड़ रहा है, जिससे उनके संभावित स्थानांतरण पर विचार-विमर्श हो रहा है।

विराट- अनुष्का शर्मा नेटवर्थ

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यूके में ऑफशोर कंपनियां हैं। तो दोनों की नेटवर्थ भी काफी अच्छी है, जिससे ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त करना उनके लिए और भी आसान है। यह देखना बाकी है कि क्या वे भविष्य में दोहरी नागरिकता को अपनाएंगे। अनुष्का शर्मा की सेहत को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई गईं। कई नेटिजन्स ने चर्चा की हो सकता है कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी में कॉम्पलीकेशन्स होने की वजह से उन्होंने ये प्रेग्नेंसी छिपाई।

अकाय का अर्थ

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस इस खबर से खुश हैं कि ये कपल एक बार फिर से माता-पिता बन गया है। सोशल मीडिया पर अकाय कोहली के कई फर्जी अकाउंट सामने आए हैं। संस्कृत में अकाय का अर्थ है वह व्यक्ति जो फिजीकल फॉर्म से परे है। यह भगवान शिव का एक नाम भी है।

यूजर ने दीया ये रिएक्शन

अब लोग इसपर कह रहे हैं- विराट तो आईपीएल के लिए आ गए, लेकिन हां विराट का क्रिकेट हो जाने के बाद शायद ये लोग शायद पूरी तरह से यूके शिफ्ट हो जाएं। कुछ ने कहा है- हां अगर आपके पास पैसे हों तो यूके में लाइफ पीसफुल होती है। कुछ लोगों ने कहा है- अनुष्का ने अपने पहले इंटरव्यू में कहा है कि वो हाउसवाइफ बनना चाहती हैं। हालांकि कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की है और कहा है- पहले तो वाइफ के लिए देश छोड़ा और इस फ्रेंचाइजी के लिए वाइफ को छोड़कर आ गए हैं।

लोगों ने विराट से पूछा- अनुष्का कहां हैं

हाल ही में कोहली बेटे के जन्म के बाद पहली बार इंडिया में नजर आए थे। वह 22 मार्च 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होनेवाले आईपीएल मैच का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग ये अटकल लगा रहे हैं कि फैमिली अब अपने बच्चे के साथ पूरी तरह से वहीं शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही है। हाल ही में विराट जब इंडिया पहुंचे तो वहां मौजूद पपराजी ने उनसे पूछा कि अनुष्का कहां हैं?

क्या विराट-अनुष्का के बेटे अकाय को मिलेगी यूके की नागरिकता?

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लंदन में प्रॉपर्टी है। लेकिन ऐसा नहीं है कि लंदन में जन्मे अकाय के को वहां की नागरिकता सिर्फ वहां जन्म लेने से मिल जाए। वहां के नियमों के मुताबिक वहां की नागरिकता पाने के लिए पैरेंट्स में से किसी एक का यूके का नागरिक होना जरूरी है। या फिर पैरेंट्स वहां लंबे समय से रह रहे होते तो भी उनके बच्चे को यूके की नागरिकता मिल सकती है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक साथ यात्रा इटली के सुरम्य परिदृश्यों के बीच शुरू हुई, जहां उन्होंने 11 दिसंबर को एक-दूसरे के साथ शादी की। तब से, उनका परिवार खिल उठा है, 2021 में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रहा है और अब लंदन में अपने दूसरे बच्चे की ख़ुशी को गले लगा रहा है।

Back to top button