ग्लोबल मार्केट में अगले महीने लॉन्च होगी नई Lamborghini कार
नई दिल्ली – कार मेकर लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारतीय बाजार में नई सुपर एसयूवी उरुस को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से सुपर एसयूवी को कब लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या खूबियां होंगी।
कंपनी लैंबॉर्गिनी इंडियन मार्केट में एक नई कार लॉन्च करने वाली है। 13 अप्रैल को कार कंपनी Lamborghini Urus S लॉन्च करेगी। फिलहाल इंडिया में लैंबॉर्गिनी का केवल एक उरुस मॉडल Urus Performante बिकता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.22 करोड़ रुपए है।
उरुस कॉन्सेप्ट को 2012 में बीजिंग ऑटो शो में एक सेंसिबल फैमिली कार के तौर पर पेश किया गया। लग्जरी एसयूवी को ऑफिशियली 2018 में पेश किया गया. 2022 तक इस कार की 20,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। ये आंकड़ा बताता है कि उरुस लैंबॉर्गिनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस में कंपनी की ओर से 3996 सीसी का आठ सिलेंडर ट्विन टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 656 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होता है। एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 3.5 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 305 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है। इसमें फोर व्हील ड्राइव के साथ लिमिटेड स्लिप सेंट्रल डिफरेंशियल ट्रांसमिशन दिया जाता है।