Cannes 2022 : सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी ने रेड कारपेट पर दिखाया अपना जलवा
मुंबई – एक्टर सुनील ग्रोवर अपने फैंस को एटरटेन करने की ठानी और अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसने भी उनकी ये तस्वीर देखी वह अपनी हंसी रोक नहीं पाया। दरअसल, सुनील ग्रोवर ने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट से अपनी तस्वीर दिखाई है।
सुनील ग्रोवर की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, सुनील ग्रोवर के फोटो पर मौनी रॉय, हिना खान, बीना काक, रशिका दुग्गल, रोनित रॉय और शक्ति मोहन सहित तमाम सेलिब्रिटीज भी रिएक्शन दे रहे हैं।
सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक एडिटेड फोटो शेयर किया है। इस फोटो में उन्होंने अपने किरदार गुत्थी को कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखाया है। इसमें गुत्थी दो चोटियों और मेकअप में नजर आ रही है और उनकी अदाएं देखने वाली हैं। सुनील ग्रोवर ने इसके साथ लिखा है, ‘फ्रेंच रिवेरा।’ उनकी इस तस्वीर को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।
सुनील ग्रोवर पंजाबी फिल्मों के अलाव ‘भारत’, ‘गब्बर इज बैक’ और ‘बागी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सुनील ग्रोवर वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं। वह सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ में दिखाई दिए थे। वह पिछली बार वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ वेब सीरीज में नजर आए थे।