x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

इन 5 एक्ट्रेस को पसंद नहीं आए भारतीय लड़के, विदेशी दुल्हे संग रचाई शादी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड में ऐसे कई एक्ट्रेस है जिन्होंने भारत के लड़के को छोड़ विदेशी लड़को के शादी की हुई हैं। आम जनता हो या फिर बॉलीवुड जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां, हर किसी की जिंदगी में शादी का ख़ास महत्व होता है। शादी दो दिलों का ऐसा मेल है जो तमाम उम्र के लिए हमे एकसाथ जोड़े रखता है। बहुत से लोगों को उनके साथी आसानी से मिल जाते हैं लेकिन कुछ लोगों की तलाश देश में नहीं विदेश में जा कर खत्म होती है।

फिल्म इंडस्ट्री की बात ही करें तो यहाँ ऐसी अनेकों अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने विदेशी लड़कों से शादियां रचाई हैं और वह अपनी मैरेड लाइफ में काफी खुश भी हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ कपल की तस्वीरें दिखा रहे हैं, जो एक परफेक्ट वेडिंग लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा –
दोस्तों, बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के मामले में काफी चर्चित रही हैं। हालाँकि वह बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड का हिस्सा बन कर रह गई हैं, लेकिन उन्होंने यहीं के सिंगर व एक्टर “निक जोंस” संग शादी रचा ली थी। यह शादी 2018 की सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाली शादी बन कर सामने आई थी। अमेरिकी सिंगर निक भले ही उनसे उम्र में काफी छोटे हैं लेकिन एक परफेक्ट पति बन कर अपनी भारतीय दुल्हनिया का बेहद ख्याल भी रखते हैं। इन दोनों की जोड़ी काफी अच्छी भी लगती है।

राधिका आप्टे –
दोस्तों। आपको तो जानकारी होगी ही की राधिका आप्टे बॉलीवुड जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के इलावा बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। इनकी शादी साल 2013 में “बेनेडिक्ट टेल” के साथ हुई थी जो कि पूर्ण रूप से विदेशी हैं। लंदन में रहने वाले टेल के साथ राधिका काफी खुश हैं। इनकी जोड़ी भी काफी मशहूर है।

प्रीती जिंटा –
दोस्तों, प्रीती जिंटा बॉलीवुड की एक खास एक्ट्रेस के लिस्ट में गिनी जाती हैं। ‘डिंपल गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रीती जिंटा का फ़िल्मी सफ़र बेहद ख़ास रहा है। उन्होंने ‘क्या कहना’, ‘सोल्जर’, ‘वीर ज़ारा’ आदि जैसी कईं बड़ी व सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और लाखों लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बनाया है। वह आईपीएल में किंग्स एलेवेन पंजाब की सह-मालकिन भी हैं। प्रीती की शादी विदेशी लड़के से हुई है। उन्होंने कईं साल के अफेयर के बाद “जेने गुडइनस” के साथ साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों काफी खुश है और एक परफेक्ट लाइफ जी रहे हैं।इनकी जोड़ी भी काफी अच्छी मनी जाती है।

श्रिया सरन –
दोस्तों, साउथ इंडियन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस श्रिया सरन ने कईं बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उनकी इमरान हाश्मी संग फिल्म ‘आवारापन’ आज भी काफी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। श्रिया ने 12 मार्च 2018 को अपने बॉयफ्रेंड व रशियन खिलाड़ी आंद्रेई कोशेव के साथ शादी कर ली थी। यह कपल सबसे अधिक रोमांटिक कपल बन कर उभरा है जो कि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। लोगो ने इन्हे साथ में काफी पसंद भी किया है।

सेलिना जेटली –
दोस्तों, सेलिना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘जानशीन’ फिल्म से बॉलीवुड की ओर रुख किया। हालाँकि उन्हें यहाँ कुछ ख़ास कामयाबी हाथ नहीं लगी। इसलिए उन्होंने साल 2011 में दुबई के रहने वाले पीटर हॉग से शादी कर ली। अब सेलिना चार बच्चों की माँ हैं और पर्दे से दूर अपनी निजी जिंदगी को विदेशी पति संग काफी एन्जॉय कर रही हैं। ये दोनों भी अपने पर्सनल लाइफ से काफी खुश हैं।

Back to top button