डॉ. हर्षवर्धन ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर मंत्रियों के समूह के साथ की बैठक
नई दिल्ली – कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में अब देश भर में लगातार चार हफ्तों के बाद covid19 से संक्रमित नए मामलो में गिरावट देखी जा रही है। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) ने ज्यादातर जगहों पर आज (यानी सोमवार, 7 जून) से प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है।
हालही में भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देश में कोविड-19 की स्थिति पर मंत्रियों के समूह की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा “आज तक, हमारे पास देश में 14,01,609 सक्रिय मामले हैं। ”
Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan addresses the meeting of the Group of Ministers on the COVID19 situation in the country
"As of today, we have 14,01,609 active cases in the country," he says pic.twitter.com/zxtRkeNDZ4
— ANI (@ANI) June 7, 2021
भारत में पिछले 24 घंटों में 1,00,636 नए COVID19 मामले दर्ज हुए। करीबन 1,74,399 डिस्चार्ज और 2427 मौतें हुई हैं। देश में दैनिक मामले दो महीनों में सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। अब देश भर में लगातार तीन दिनों तक दैनिक केसलोएड में लगातार गिरावट देखी गई है। 9 मई को एक दिन में 391,819 मामलों के चरम को छुआ था, लेकिन अब पिछले सप्ताह में एक दिन में 123,232 मामलों में गिरावट आई है। देश में COVID19 के लिए कुल 36,63,34,111 नमूनों का परीक्षण किया गया है।