x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

ये क्या! आलिया के लाइव सेशन के दौरान अचानक दिख गए रणबीर कपूर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर सुर्खियों में रहते है। लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। हालही में रणबीर कपूर के बाद आलिया भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। अब दोनों ठीक है। दोनों पिछले साल ही शादी करने वाले थे लेकिन कोविड की वजह से फिलहाल के लिए उनकी शादी टल गई है। बता दें कि आलिया रणबीर के साथ लिवइन में रहती हैं।

इसी बीच आलिया का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया वर्चुअल इंटरव्यू दे रही होती हैं तभी बैकग्राउंड में मौजूद शीशे में रणबीर का रिफ्लेक्शन भी दिखाई देता है। जी हां, वीडियो में आलिया के पीछे रणबीर कपूर की परछाईं दिखाई पड़ती है जहां से वह गुजरते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह कपल पिछले लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

Back to top button