x
भारत

Lok Sabha Election 2024 :अब गुजरात में सुनीता केजरीवाल लेंगी एंट्री


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – गुजरात में क्षत्रिय आंदोलन के चलते भले ही सौराष्ट्र की राजकोट सीट सुर्खियों में है, लेकिन में सबसे ज्यादा कड़ा मुकाबला कांग्रेस नेता अहमद पटेल से जुड़ी रही भरूच लोकसभा सीट पर होने की संभावना जताई जा रही है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के इस अभेद्य गढ़ को भेदने के लिए चैतर वसावा पर बड़ा दांव खेला है। चैतर वसावा भरूच में बड़े शक्ति प्रदर्शन के बाद 18 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया। भरूच में हुए शक्ति प्रदर्शन में भारी भीड़ उमड़ी थी। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे। भरूच लोकसभा से चैतर वसावा के नामांकन के बाद पार्टी अब चुनाव प्रचार के लिए संजय सिंह, गोपाल राय जैसे नेताओं के प्रोगाम की तैयारी कर रही है तो वहीं तरफ सुनीता केजरीवाल के भी गुजरात में प्रचार करने की संभावना है। पार्टी ने गुजरात के लिए घोषित स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम दूसरे नंबर पर रखा है।

बीजेपी ने लगाए परिवारवाद के आरोप

आप के एक सूत्र ने कहा कि “सुनीता केजरीवाल के ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में प्रचार करने के लिए झारखंड आने की संभावना है।” इस बीच, भाजपा की दिल्ली इकाई ने स्टार प्रचारकों की सूची में सुनीता केजरीवाल का नाम शामिल करने को लेकर आप पर निशाना साधा। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि “आप में भ्रष्टाचार के साथ-साथ भाई-भतीजावाद का भी स्वागत है।” भाजपा द्वारा आलोचना किए जाने के बारे में आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि उसके पास कहने के लिए और कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि “उन्होंने (भाजपा) एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को सलाखों के पीछे डाल दिया। उनकी पत्नी को उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की अनुमति नहीं है। क्या उन्हें शर्म नहीं आती? इस तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं। किसी मुख्यमंत्री पर ऐसे अत्याचार कभी नहीं हुए। लेकिन लोग देख रहे हैं और वे इसका जवाब अपने वोट से देंगे।”

सोमनाथ भारती की जगह पर लड़ सकती हैं सुनीता केजरीवाल

पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रणा की थी। इस मंत्रणा में सुनीता केजरीवाल को लेकर चर्चा और सुनीता की भूमिका काफी अहम थी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के जमानत पर बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में भी खासा तेजी आने के संकेत हैं। पार्टी ने 16 अप्रैल से 23 मई तक के लिए आक्रामक चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई है। इसके लिए दिल्ली की 45 विधानसभाओं पर खास फोकस करने की योजना है। इसमें अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, दिल्ली की जनता का अपमान और ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग को केंद्र में रखकर प्रचार अभियान को धार देने की योजना है। सुनीता केजरीवाल के बारे में भी सूत्र बताते हैं कि वह गुजरात समेत देश के कुछ राज्यों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करने जा सकती हैं। ताजा चर्चा इसकी भी है कि सुनीता केजरीवाल को भी नई दिल्ली की सीट से सोमनाथ भारती के स्थान पर आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

जेल में बंद हैं अरविंद केजरीवाल

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से आप ‘इंडिया’ गठबंधन के हिस्से के रूप में भरूच और भावनगर सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस शेष 24 सीट पर चुनाव लड़ रही है। गुजरात में लोकसभा चुनाव सात मई को एक ही चरण में होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है।

Back to top button