x
मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को इस एक्ट्रेस ने मारी लात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी इंडस्ट्री में 12 अप्रैल को क्या क्या हुआ है, ये फैंस जल्दी से जल्दी जानना चाहते हैं। आज टीवी जगत के कई सेलेब्स की फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया है, लेकिन जिन पांच खबरों ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा। उसमें सबसे पहले नाम तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का है। इस शो में ‘सोनू’ का रोल निभा रही एक्ट्रेस ने मेकर्स को झटका दिया है। इसके अलावा, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे की लड़ाई ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। इसके अलावा, टीवी जगत में शुक्रवार को क्या क्या हुआ?

पूजा भट्ट-बेबिका धुर्वे में हुई लड़ाई

बिग बॉस के घर में कई सेलेब्स दोस्त बने हैं, जो शो के बाहर लड़ते झगड़ते दिखे हैं। हाल ही में एल्विश यादव और मनीषा रानी की लड़ाई ने लोगों का ध्यान खींचा। अब बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) और पूजा भट्ट की दोस्ती में भी दरार आ गई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

बिग बॉस ओटीटी 3 में होगी नायरा बनर्जी की एंट्री

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 जल्द ही शुरू होने वाला है। दावा है की एक्ट्रेस नायरा बनर्जी इस रियलिटी शो में आने वाली है। बता दें कि नायरा बनर्जी को खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा गया था। ऐसे में अब नायरा के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फैंस उन्हें बिग बॉस में देखना चाहते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम श्रुति उल्फत को लगी चोट

टीवी एक्ट्रेस श्रुति उल्फत इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रही हैं। श्रुति शो में अरमान की मां के रोल में हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी फिट हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने एक बुरी खबर सुनाई है। श्रुति उल्फत को वर्कआउट सेशन के दौरान चोट लग गई है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया।

Back to top button