x
खेल

IPL 2024: खुद कार ड्राइव कर रोहित को वानखेड़े लेकर गए आकाश अंबानी,क्या चल रहा है मुंबई इंडियंस टीम में?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मुंबई इंडियंस के सह-मालिका आकाश अंबानी टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ नजर आए। आकाश खुद कार ड्राइव कर रोहित को वानखेड़े स्टेडियम लेकर गए जहां मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के साथ होना है। आकाश अंबानी का कार चलाकर रोहित को साथ बैठा कर ले जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आकाश कार की स्टेयरिंग संभाले हुए हैं, जबकि रोहित उनके बगल वाली सीट पर बैठे हुए हैं।

आकाश अंबानी के साथ स्टेडियम पहुंचे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का बल्ला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में काफी जोरदार तरीके से चलते हुए देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 49 रनों की विस्फोटक पारी देखने को मिली थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुंबई इंडियंस को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेलना है, जिसको लेकर टीम जमकर प्रैक्टिस भी कर रही है। 10 अप्रैल को जब मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी टीम बस से प्रैक्टिस करने स्टेडियम पहुंचे तो उस समय रोहित शर्मा टीम के मालिक आकाश अंबानी के साथ उनकी कार में बैठकर प्रैक्टिस के लिए पहुंचे थे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद से ये चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी वापस दी जा सकती है।

कुछ बड़ा होने वाला है

कुछ बड़ा होने वाला है… वीडियो वायरल होने के बाद अटकलों का बाजार गर्म इस छोटी सी क्लिक एक्स पर वायरल होने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि MI कैंप में कुछ बड़ा हो सकता है। यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब MI थोड़े उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। मुंबई ने IPL 2024 में शुरुआत में 3 मैच लगातार हारे, हालांकि पिछले मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को हराया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी विवादों में दिख रही है, क्योंकि रोहित को वापस कप्तान बनाने को लेकर फैंस लगातार मांग कर रहे हैं।

रोहित और आकाश में डगआउट में लंबी बातचीत होती दिखी थी

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रोहित और आकाश को एक साथ देखा गया है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद से MI की हार के बाद (हार्दिक की कप्तानी में दूसरी हार) दोनों टीम के डगआउट में काफी देर तक बातचीत करते दिखे थे। दूसरी ओर, भारत और बंगाल के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी को लगता है कि अगर MI की किस्मत जल्द नहीं बदली तो रोहित को कप्तानी वापस सौंपा जा सकता है। 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ ऐसा ही किया था। CSK के IPL ओपनर से दो दिन पहले यह खबर आई कि रविंद्र जडेजा एमएस धोनी की जगह कप्तानी संभालेंगे। टीम को लगातार पांच हार का सामना करने के बाद धोनी फिर से कप्तान बन गए।

रोहित से छीनी गई थी कप्तानी

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में पिछले कुछ समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, मुंबई ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए पिछले साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को दोबारा टीम के साथ जोड़ा था। हार्दिक लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे और उन्होंने यहीं से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि 2022 सीजन के लिए हुई बड़ी नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था और गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा और कप्तान बनाया था। हार्दिक का गुजरात के साथ दो साल का सफर काफी अच्छा रहा था। हार्दिक ने 2022 में अपनी कप्तानी में टीम को विजेता बनाया था, जबकि पिछले साल टीम उपविजेता रही थी। यही कारण था कि मुंबई ने एक बार फिर हार्दिक पर दिलचस्पी दिखाई और उन्हें गुजरात के साथ ट्रेड किया। मामला यहां तक तो ठीक था, पर मुंबई ने नीलामी के बाद रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया जिस पर विवाद बढ़ता ही चला गया। रोहित के फैंस हार्दिक को कमान सौंपे जाने से नाराज थे। ऐसी खबरें आई थी कि रोहित और हार्दिक के बीच भी सब ठीक नहीं चल रहा है और रोहित हार्दिक की कप्तानी से नाराज हैं और टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

Back to top button