x
भारतराजनीति

चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल से BJP प्रत्याशी खगेन मुर्मू ने महिला को किया kiss,वायरल फोटो से मचा हंगामा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल के उत्तरी मालदा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार खगेन मुर्मू अपनी एक तस्वीर वायरल होने के बाद विवाद में फंस गए हैं। उनकी तस्वीर को लेकर बवाल मच गया है। फोटो चुनाव प्रचार के समय की है। खगेन मुर्मू एक महिला को चूमते दिख रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल से BJP प्रत्याशी खगेन मुर्मू ने महिला को किया किस

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के तारीखों को नजदीक आता देख सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं और जोर शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी खगेन मुर्मू पर एक युवती को किस करने का आरोप लगा है. युवती को किस करते हुए बीजेपी नेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

खगेन मुर्मू को BJP ने दूसरी बार बनाया प्रत्याशी

बहरहाल, आइए जानते हैं कि खगेन मुर्मू कौन हैं. बता दें कि खगेन मुर्मू मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद हैं. साल 2019 में उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था. 63 वर्षीय मुर्मू को बीजेपी ने एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है. बताया जा रहा है कि खगेन मुर्मू पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार-प्रसार कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें एक युवती को खुलेआम किस करते हुए देखा गया.

2019 में लोकसभा पहुंचे थे खगेन मुर्मू

खगेन मुर्मू 2019 लोकसभा चुनाव से पहले CPM की ओर से चार बार विधायक रह चुके हैं. पश्चिम बंगाल में खगेन मुर्मू को मजबूत संथाली नेता के तौर पर देखा जाता है. पश्चिम बंगाल में इस जनजातीय समुदाय की अच्छी खासी आबादी है. साल 2019 में भी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल की मालदा उत्तर सीट से जीत हासिल की थी. बीजेपी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है. मुर्मू ने बिहार की मगध यूनिवर्सिटी से बीए किया है.

विवाद बढ़ा तो खगेन मुर्मू ने दी सफाई, वह मेरी बच्ची जैसी

विवाद बढ़ने पर खगेन मुर्मू ने इस घटना पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि महिला उसकी बच्ची की तरह है। खगेन ने कहा, “किसी बच्ची को चूमने में कुछ भी गलत नहीं है। तस्वीर को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। हमें बदनाम किया जा रहा है।”

‘मोदी का परिवार ऐसे करता है नारी का सम्मान’

तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में “महिला विरोधी राजनेताओं की कमी नहीं है”। “यदि आपने अभी जो देखा उस पर आपको विश्वास नहीं हो रहा है, तो आइए हम स्पष्ट करें। हां, यह भाजपा सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार @ खगेन_मुर्मू हैं जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को चूम रहे हैं।

“महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक, भाजपा खेमे में महिला विरोधी राजनेताओं की कोई कमी नहीं है। इस तरह नारी का सम्मान में जुटा मोदी का परिवार! कल्पना कीजिए कि अगर वे सत्ता में आए तो वे क्या करेंगे, ”पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा।

तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

तृणमूल कांग्रेस ने खगेन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा है, “अगर आपको जो देख रहे हैं उसपर यकीन नहीं हो रहा है तो आइए हम स्थिति स्पष्ट करते हैं। जी हां, ये हैं बीजेपी सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू। इन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को चूमा है। महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसद से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक, बीजेपी में महिला विरोधी नेताओं की कोई कमी नहीं है।”

‘तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही TMC’

इस तस्वीर के जरिए पश्चिम बंगाल की सत्ता में आसीन तृणमूल कांग्रेस (TMC) बीजेपी पर हमलावर हो गई है. TMC इसे बंगाली संस्कृति के लिए एक निंदनीय घटना बता रही है. वहीं, खुद पर सवाल खड़ा होता देख बीजेपी प्रत्याशी खगेन मुर्मू का कहना है कि उनकी तस्वीरों को TMC तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है और उन्हें बदनाम कर रही है. खगेन मुर्मू ने कहा कि वह लड़की मेरे लिए बच्चे की तरह है और बच्चे को चूमना गलत नहीं है.

अगर पिता जैसा व्यक्ति चुंबन करता है तो इसमें गलत क्या

तस्वीर में दिख रही महिला ने कहा कि अगर बीजेपी सांसद जैसा ‘पितातुल्य’ व्यक्ति उसके गालों पर चुंबन करता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।उन्होंने घटना के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, “मेरे पिता और माँ भी वहाँ मौजूद थे। उसने उनके सामने ही मुझे किस किया. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. क्यों वायरल हो रही है तस्वीर. यह सही नहीं है। ”

Back to top button