x
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अजीब पोस्ट,फैंस हुए हैरान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण जल्दी ही गुडन्यूज सुनाने वाली हैं। अदाकारा जल्दी ही मां बनेंगी। इसकी जानकारी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से करीब 1 महीने पहले ही दी थी। एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी से फर्स्ट ट्राइमिस्टर को पार कर दूसरे ट्राइमिस्टर में पहुंच चुकी हैं। इन दिनों अदाकारा मीडिया के कैमरों से दूर प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर भी खास एक्टिव नहीं हैं। अब हाल ही में अदाकारा दीपिका पादुकोण ने इंस्टास्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया की दुनिया में खलबली मचा दी है। अदाकारा की ये पोस्ट पढ़कर लोग उनकी सेहत की चिंता कर रहे हैं। अदाकारा की ये पोस्ट एक क्वोटेशन है।

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

38 साल की दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर आखिरी बार तब पोस्ट किया था, जब उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ फैंस को प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सुनाई थी। इसी साल फरवरी महीने में कपल ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘सितंबर 2024’। इस पोस्ट में बच्चों के कपड़े, खिलौने और गुब्बारे भी बने हुए थे। दोनों ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इससे पहले कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

सितंबर महीने में मां बनेंगी दीपिका पादुकोण

29 फरवरी 2024 के दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर पैरेंट्स बनने की बात कही थी। इस पोस्ट में इस स्टार कपल ने खुलासा किया था कि सितंबर 2024 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जिसके बाद इस स्टार कपल के फैंस और फिल्मी सितारों ने जमकर मुबारकबाद दी थी।

मेट गाला 2024 नहीं जा पाएंगी दीपिका

वर्क कमिटमेंट के कारण दीपिका इस बार मई महीने में न्यूयॉर्क शहर में होने वाले ‘मेट गाला 2024’ इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्होंने साल 2017 में इस मेगा इवेंट में डेब्यू किया था। उन्होंने तीन साल तक रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई है। इसके अलावा वो कान्स, ऑस्कर और फीफा वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स का भी हिस्सा रहकर नाम रोशन कर चुकी हैं।

Back to top button