x
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

मां बनने वाली हैं अथिया शेट्टी !,सुनील शेट्टी ने बातो ही बातो में दे दिया बड़ा हिंट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों डांस दीवाने 4 में बतौर जज माधुरी दीक्षित के साथ नजर आ रहे हैं। एक एपिसोड के दौरान सुनील कुछ ऐसा कह गए कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी के प्रेग्नेंसी रूमर्स सुर्खियों में आ गए हैं।सुनील शेट्टी के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं. खबरें आ रही हैं कि सुपरस्टार की लाडली अथिया शेट्टी मां बनने वाली हैं. इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी है.

क्या मां बनने वाली हैं अथिया शेट्टी?

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

दरअसल, इस बात का खुलासा सुनील शेट्टी ने डांस रियलिटी शो डांस दीवाने के दौरान किया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में भारती सिंह ने मजाकिया अंदाज में सुनील शेट्टी से पूछा कि जब वे नाना बनेंगे तो कैसे बिहेव करेंगे..

सुनील शेट्टी के बयान से प्रेग्नेंसी की खबर हुई तेज

इसपर सुनील शेट्टी का रिएक्शन अब चर्चा का विषय बन चुका है. एक्टर ने कहा कि हां अगले सीजन में मैं जब यहां आऊंगा तो नाना की तरह स्टेज पर चलूंगा. वहीं सुनील शेट्टी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस अब गुड न्यूज सुनने के लिए बेताब है. पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

बेटी से बेहद प्यार करते हैं सुनील शेट्टी

एक्टर अपनी बेटी से काफी प्यार करते हैं. वो इस शो के दौरान भी कई बार अथिया के बारे में बात करते हैं और भावुक हो जाते हैं. कहा गया था कि जब अथिया सात फेरे ले रही थीं तब भी एक्टर काफी भावुक हो गए थे.

अथिया शेट्टी ने 2023 में क्रिकेटर के.एल. राहुल से की शादी

बताते चलें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 में क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब 4 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद अथिया मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर जैसी चंद फिल्मों में ही नजर आई हैं। शादी के बाद से ही उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

शादी के लिए अथिया और राहुल का लुक

अपनी शादी के लिए, अथिया शेट्टी ने पारंपरिक लाल लहंगा छोड़कर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया गया गुलाबी रंग का लहंगा चुना। दुल्हन ने अपने खास दिन पर चिकनकारी लहंगा पहना और खूबसूरत लग रही थीं। अपने लहंगे को फुल-स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर करते हुए, अथिया ने भारी गहनों के साथ अपने लुक को पूरा किया। दूसरी ओर, केएल राहुल डिजाइनर अनामिका खन्ना की हल्की कढ़ाई वाली शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को स्टोल और मल्टीलेयर एमराल्ड नेकपीस के साथ पूरा किया।

सुनील शेट्टी वर्कफ्रंट

इन दिनों डांस दिवाने 4 जज करते नजर आ रहे सुनील शेट्टी, जल्द ही दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। पहली फिल्म वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल है, जबकि दूसरी फिल्म हेरा फेरी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 होने वाली है।

Back to top button