मशहूर एक्ट्रेस के पति का निधन,छूट गया 60 वर्षों का साथ
मुंबई – मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शुभा खोटे (Shubha Khote) के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। अब एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके जीवन में अंधकार छा गया है और आशा की किरण गुम हो गई है। एक्ट्रेस से उनका कोई अपना हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो गया है। अब दिग्गज एक्ट्रेस शुभा खोटे से अपने पति का साथ छूट गया है। शुभा खोटे के पति के निधन की बुरी खबर सामने आई है। शुभा खोटे के पति दिनेश बलसावर (Dinesh Balsawar) अब इस दुनिया में नहीं रहे।
सोशल मीडिया पर दी सूचना
पति के निधन की दुखद सूचना शुभा खोटे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने पति दिनेश बलसावर के साथ ढेर सारी तस्वीरों का कोलाज साझा किया। इसके साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। ’60 साल तक हम दोनों साथ रहे। इन वर्षो में हमने एक-दूसरे से कहा, ‘हम साथ-साथ उम्रदराज होते हैं। सबसे अच्छा होना अभी बाकी है। जिंदगी का आखिरी हिस्सा, जिसके लिए पहला बनाया गया। जीवन साथी का साथ छूट गया है। अलविदा साथी।’
एक्ट्रेस का पोस्ट भर देगा आंखों में आंसू
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पूरी दुनिया के सामने अपना इश्क कबूल किया और रुला देने वाला कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने पति के साथ बेहद प्यारी यादों की तस्वीरों का कोलाज बनाया है। इसमें उनके कई मीठे पल देखने को मिल रहे हैं। कभी वो पति को प्यार से खाना खिला रही हैं तो कभी उनके साथ खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। इसमें उम्र के अलग-अलग पड़ाव की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों किस तरह एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ दे रहे थे।
बेटी ने व्यक्त किया दुख
शुभा खोटे और दिनेश बलसावर की शादी वर्ष 1960 में हुई थी। दिनेश बलसावर एक कॉर्पोरेट कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म ‘चिमुकला पाहुना’ में गेस्ट आर्टिस्ट की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन और निर्माण शुभा खोटे ने किया था। शुभा खोटे और दिनेश बलसावर की बेटी व अभिनेत्री भावना बलसावर ने भी पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पिता की तस्वीर के साथ भावनात्मक संदेश लिखा है।