x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट राहा संग मनाई होली,राहा की क्यूटनेस पर फ़िदा हुए फैंस -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में मशहूर हैं। दोनों की जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर खबर पर नजरें टिकाए बैठे रहते हैं। आज सोशल मीडिया पर आलिया, रणबीर और उनकी बेटी राहा का क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Nadiya Moidu (@simply.nadiya)

रणबीर कपूर के वीडियो में अपने पड़ोसियों के साथ होली का जश्न

रणबीर कपूर के वीडियो में अपने पड़ोसियों के साथ होली का जश्न मना रहे हैं।वे खुशी-खुशी उनके साथ पोज दे रहे हैं।एक्टर को मैरून रंग के शॉर्ट्स और स्लेटी टी-शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है।दूसरी ओर, आलिया भट्ट नियोन पिंक शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस पार्टी में अपनी बेटी राहा की झलक दुनिया को दिखाई थी।तब से नेटिजेंस स्टारकिड की झलक पाने को बेताब से रहते हैं।काम की बात करें, तो रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम रोल में हैं।वे ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘एनिमल पार्क’ का भी हिस्सा हैं. आलिया को आप एक्शन से भरपूर प्रोजेक्ट ‘जिगरा’ में देखेंगे।

राहा ने सेलिब्रेट की पहली होली

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ उनकी बेटी राहा भी दिखाई दीं। इस वीडियो में रणबीर कपूर होली खेलते हुए दिखाई दिए, आलिया भट्ट भी फेस पर कलर लगवाती हुई नजर आईं। तो वहीं राहा इस दौरान राहा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को होली खेलते हुए देख रही हैं। आलिया भट्ट ने इस दौरान शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। तो चलिए देखते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

नादिया मोइदु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नादिया मोइदु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में आलिया, रणबीर और राहा दिखाई दे रहे हैं। नादिया ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘आप सभी को होली की शुभकामनाए। आज रणबीर, आलिया और राहा संग होली मनाकर मुझे बेहद खुशी हुई।’वायरल हो रहे वीडियो में राहा अपनी मां आलिया भट्ट के पास खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं नादिया उन्हें रंग लगाने की कोशिश करती हैं तब वे पीछे हट जाती हैं। राहा की इस क्यूट अदा पर फैंस प्यार लूटा रहे हैं।

वीडियो पर फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। कई यूजर्स ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को होली की बधाई दी। तो कई यूजर्स राहा की क्यूटनेस को देखने के बाद देखते ही रह गए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Back to top button