x
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

बॉलीवुड के ये सितारे नहीं मनाते होली ,रंगों से रहते हैं दूर-जानें वज़ह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रंगों का त्योहार होली सबके आंगन में खुशियों के रंग बिखेरने के लिए आता है। हर त्योहार की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में रंगों का यह पर्व भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। फिल्मी दुनिया के सितारे एक-दूसरे के साथ रंग खेलकर जमकर होली मनाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे भी सितारे हैं, जिन्हें रंगों से परहेज है? चलिए जानते हैं ऐसे सितारों के बारे में।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रणवीर सिंह बेशक फिल्मों में होली खेलते नजर आते हों, लेकिन असल जिंदगी में उन्हें रंगों से खेलना पसंद नहीं है। रणवीर ने खुलासा किया था कि उन्हें साफ सफाई बहुत पसंद है और वह बाद में रंगों को छुड़ाने से काफी डरते हैं।

करीना कपूर

सबकी पसंदीदा करीना कपूर भी होली से दूरी बनाकर रखती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1986 में राज कपूर के निधन के बाद से करीना कपूर ने होली नहीं खेली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपूर खानदान की होली इंडस्ट्री में काफी फेमस हुआ करती थी. राज कपूर के निधन के समय करीना करीब 6 साल की थीं और उसके बाद से आज तक होली नहीं खेलीं.

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को भी अपनी बहन करीना की तरह होली पर रंग खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है। बताया जाता है कि अभिनेता के लिए फिल्मों में भी होली के सीन सूट करना काफी मुश्किल होता है। ‘बलम पिचकारी’ के दौरान भी उन्हें काफी दिक्कत हुई थी।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम होली नहीं मनाते हैं। सभी जानते हैं कि जॉन को प्रकृति से बहुत प्यार है और उन्हें लगता है कि होली के रंग प्रकृति की खूबसूरती को बर्बाद करते हैं. साथ ही इस दिन पानी की भी बहुत बर्बादी होती है. वो इसमें शामिल नहीं होना चाहते.ऐसे में वह रंगों से दूरी बनाकर रखते हैं।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू को भी होली और रंगों से परहेज है। उन्हें होली खेलना बिल्कुल पसंद नहीं है। अभिनेत्री होली के दिन अपने काम में व्यस्त रहना पसंद करती हैं। अभिनेत्री ही नहीं उनके माता-पिता भी होली नहीं खेलते हैं।

कृति सैनन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सैनन को होली का त्योहार बहुत पसंद है, लेकिन वह इससे फिर भी दूरी बनाकर रखती हैं। दरअसल, उन्हें अपनी त्वचा की बहुत चिंता रहती है।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ तो भी जॉन की तरह प्रकृति के कारण रंगों से दूर रहना पसंद है। दरअसल, टाइगर का मानना है कि होली के रंग प्रकृति की खूबसूरती बर्बाद करते हैं।

श्रुति हासन

ऐसे में वह होली खेलने से परहेज करती हैं। साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री श्रुति हासन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। श्रुति को भी रंगों से परहेज है और वह इससे दूर रहती हैं।

Back to top button