x
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में फिर मचाएगी धमाल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मी दुनिया में अपने दमपर नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की अयोध्या से कई वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हुई थी। अब इन सब के बाद प्रियंका चोपड़ा को लेकर नई खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों में वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के बीच बात चल ही है।

बेटी मालती और मां मधु चोपड़ा के साथ राम मंदिर के दर्शन करने

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ भारत में हैं। बुधवार को प्रियंका पति निक जोनस, बेटी मालती और मां मधु चोपड़ा के साथ राम मंदिर के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं थी। वहीं अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देसी गर्ल जल्द बॉलीवड की फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस खबर के बाद देसी गर्ल के इंडियन फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें, प्रियंका आखिरी बाद द व्हाइट टाइगर में नजर आई थी। जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। , प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं। वह इन दिनों कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं और एक प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने के लिए फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से भी मिल रही हैं।

संजय लीला भंसाली संग फिल्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस अयोध्या पहुंची थीं। इन सब के बाद अब एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड की फिल्म से जुड़ रहा है। प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी लंबे समय से बॉलीवुड में वापसी करने का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के बीच अलगी फिल्म को लेकर बात चल रही है। प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की पीरियड-एक्शन में नजर आने वाली है। लेकिन आपको बता दें अभी तक इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

नए प्रोजेक्ट्स को लेकर मीटिंग कर रही हैं पीसी

प्रियंका के लिए ये भारत यात्रा पूरी तरह से काम के लिए है। मुंबई में कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग क्षमताओं में उनकी लगातार मीटिंग्स हो रही हैं।” इसके अलावा एक प्रोडक्शन हाउस भी है और उन्होंने उसी पर कुछ ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।वह अपने बैनर तले तीन या चार अगली परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए लोगों से मिल रही हैं। वह कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं और उस पर निर्णय लेने के लिए कई निर्माताओं से मिल रही हैं।

Back to top button