x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अनन्या पांडे की बहन अलाना के घर बेटा होगा या बेटी,एक्ट्रेस किया खुलासा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। लेकिन पैरेंट्स बनने से पहले अब कपल ने खुद बता दिया कि बच्चे का जेंडर क्या होगा।अलाना और इवोर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि कपल के घर में लड़का या लड़की कौन आने वाला है। वीडियो में कपल एकसाथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)

यूट्यूबर अलाना पांडे और फोटोग्राफर आइवर मैक्रे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन, यूट्यूबर अलाना पांडे और फोटोग्राफर आइवर मैक्रे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की। अलाना ने अब एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने घोषणा की है कि उन्हें और आइवर मैक्रे को एक लड़का होने वाला है। इस कपल ने पिछले साल मार्च में मुंबई में शादी की और अब अमेरिका में रहते हैं। हालांकि, उन्होंने नए वीडियो में जेंडर बताया है और इस पर लोगों के रिएक्शन भी आए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)

देखकर फैंस काफी भड़क गए

वीडियो में देखा जा सकता है कि अलाना और इवोर अपनी ग्लास से केक को काटा, अंदर के स्पंज का हल्का नीला रंग दिखा जिससे ये साफ हो गया कि दोनों चाहते हैं कि घर में बेबी बॉय आए। जिस तरह कपल ने बच्चा पैदा होने से पहले ही उसके जेंडर को रिवील कर दिया ये देखकर फैंस काफी भड़क गए और दोनों को ट्रोल करने लगे। अलाना और इवोर की इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ ने जेंडर को लेकर कपल को खरी खोटी सुनाई। वहीं कुछ फैंस ने केक के कलर को लेकर उनका मजाक उड़ाया और कहा कि, ‘ये ब्लू नहीं हरा रंग है।’ वहीं कुछ ने कहा कि, ये दोनों को रंग का अंतर नहीं मालूम है। इसके अलावा फैंस ने कपल को होने वाले बच्चे के लिए बधाई दी। अब कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।

अलाना और इवोर ने पार्टी की थीम को ब्लू और पिंक

अलाना और इवोर ने पार्टी की थीम को ब्लू और पिंक रखा था, जो काफी खूबसूरत लग रही थी।कपल ने इस पार्टी के लिए एक व्हाइट केक बनवाया था, जिसके साथ ही उन्होंने बच्चे का जेंडर रिवील किया है।अलाना और इवोर ने इस व्हाइट केक को काटते हुए अपने होने वाले बच्चे का जेंडर रिवील किया है।इस केक के अंदर ब्लू फ्लेवर निकला था।

अलाना पांडे ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर जानकारी दी

अलाना पांडे ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर जानकारी दी थी कि वह भारत आने वाली हैं। अब वह जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, अलाना अपकमिंग फिल्म द ट्राइब में नजर आने वाली हैं। बता दें कि, उन्होंने बॉयफ्रेंड और अमेरिकन फिल्ममेकर आइवर मैक्री से पिछले साल 2023 में शादी की थी। जिसके बाद अलाना विदेश में शिफ्ट हो गई थीं।

Back to top button