x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ पहुंचीं अयोध्या, शेयर की राम मंदिर की तस्वीरें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी संग अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुंची थीं। इस बीच अब बॉलीवुड की देसी गर्ल ने अपनी राम मंदिर यात्रा के दौरान की कुछ वीडियो और फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी और निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक मालती का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रामनगरी अयोध्या का नाम लेने के लिए अपनी बेटी कहती नजर आ रही हैं। मालती मैरी के संस्कार देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

रामलला के दर्शन करने पहुंचीं एक्सट्रेस प्रियंका चोपड़ा

रामलला के दर्शन करने पहुंचीं एक्सट्रेस प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल इंडियन ट्रडिशनल लुक में नजर आईं. उन्होंन पीले रंग की साड़ी कैरी की थी, तो वहीं निक जोनस ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था. प्रियंका के हाथों में चूड़ी और माथे पर बिंदी उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे. तो वहीं बेटी मालती भी काफी क्यूट नजर आ रही थी.

प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का क्यूट वीडियो

इस क्यूट वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी जोनास से ‘अयोध्या’ कहने के लिए कहती दिख रही हैं। इसके बाद मालती बहुत प्यार और क्यूट तारीके से ‘अयोध्या’ कहती है। इस पर निक जोनस का क्यूट रिएक्शन भी देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी को जो संस्कार दिए हैं उसके लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। मालती मैरी चोपड़ा जोनास का ये क्यूट वीडियो छाया हुआ है। देसी गर्ल हाल ही में अपने पति निक जोनास, बेटी मालती और मां मधु चोपड़ा संग राम मंदिर का दौरा किया था।

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को अयोध्या पहुंची. यहां उन्होंने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी. VIP मार्ग गेट नंबर 11 से रामलला के परिसर में परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा थी. प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने करीब 30 मिनट रामलला के दरबार में दर्शन कर पूजा अर्चना की. इतना ही नहीं राम मंदिर ट्रस्ट ने उनका अभिनंदन किया. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पहली बार अयोध्या पहुंची थीं. बताया जा रहा है कि जब वह एयरपोर्ट पहुंची तो जय श्रीराम के नारे भी लग रहे थे.

प्रियंका चोपड़ा के परिवार का देसी अवतार

मालती मैरी को इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा गोद में अपनी साड़ी के आंचल से प्रोटेक्ट करते दिख रही हैं। देसी गर्ल ने जो तस्वीरों शेयर की है उसमें वह अपने पूरे परिवार संग रामलला का आशीर्वाद लेते हुए दिख रही हैं। इससे पहले रामलला का आशीर्वाद लेते हुए प्रियंका, निक और मालती की कई तस्वीरें मंदिर के पुजारी प्रदीप दास ने पोस्ट की थीं। राम मंदिर दर्शन के लिए प्रियंका ने यॉलो कलर की साड़ी पहनी थीं। निक जोनास ने क्रीम कलर का कढ़ाईदार कुर्ता और पायजामा पहना था जबकि मालती ट्रेडिशनल एथनिक ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही थीं।

बॉलीवुड के बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई

प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. बॉलीवुड के बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाई. शादी के बाद एक्ट्रेस अमेरिका शिफ्ट हो गईं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई. प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वे अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो शेयर करती रहती हैं. इन दिन प्रियंका भारत में हैं. इस दौरान उन्होंने कई इवेंट्स में शिरकत भी की. अयोध्या में भी उनका पूरा परिवार साथ नजर आया.

एक्ट्रेस भातरीय रीति-रिवाजों का पालन करती हैं

अयोध्या में प्रियंका चोपड़ा इंडियन लुक में नजर आईं. बता दें कि एक्ट्रेस भातरीय रीति-रिवाजों का पालन करती अक्सर नजर आती हैं. विदेश में रहने के बाद भी वह सभी त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं, फिर वो चाहे होली हो या दिवाली. विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका अपने कल्चर , अपने संस्कार को पूरी तरह से फॉलो करती हैं. इतना ही नहीं अपने नए घर में जाने से पहले उन्होंने पूजा भी करवाई थी. बेटी के जन्मदिन पर भी प्रियंका पूजा करती नजर आई थीं. हालही में प्रियंका सिटाडेल’ वेब सीरीज में नजर आई थीं. इस बेव सीरीज में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी. बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रियंका एक हिन्दी फिल्म में नजर आ सकती हैं.

प्रियंका चोपड़ा भारत में फैमिली संग क्वॉलिटी टाइम बिता रही है

प्रियंका चोपड़ा भारत में फैमिली संग क्वॉलिटी टाइम बिता रही है. इसकी झलक वह इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इसी बीच बीते दिन अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने राम लला के दर्शन करते हुए फैमिली संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इतना ही नहीं एक वीडयो में तो उनकी बेटी मालती मैरी अयोध्या कहती हुई नजर आ रही हैं, जिसका वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पांच तस्वीरें और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, जय सिया राम. लिटिल वन और परिवार के लिए आर्शीवाद. तस्वीरों की बात करें तो पहली फोटो में राम लला की ओर देखते हुए एक्ट्रेस बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो में उनके साथ पति निक जोनस भी कैमरा को पोज देते दिख रहे हैं.बता दें, बीते दिन एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी पहने अयोध्या एयरपोर्ट से निकलती हैं और गाड़ी की तरफ आगे बढ़ती दिख रही थीं.

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस को हाल ही में सैम ह्यूगन के साथ रोमांटिक-कॉम ‘लव अगेन’ में देखा गया था जो जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ का अंग्रेजी रीमेक है। वह जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ नाम की एक फिल्म में इदरीस एल्बा, जॉन सीना और स्टीफन रूट के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

Back to top button