x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

आने वाली फिल्म में अश्वत्थामा बनेंगे शाहिद कपूर,जानिए कौन था ‘महाभारत’ का यह महान योद्धा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आखिरकार फाइनल हो गया है कि फिल्म ‘अश्वत्थामा’ बन रही है, बस एक्टर का नाम बदल गया है। पहले इस फिल्म को विक्की कौशल कर रहे थे और आदित्य धर डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन अब इस फिल्म में अश्वत्थामा का रोल शाहिद कपूर प्ले करेंगे। इस फिल्म को वाशु भागनानी प्रोड्यूस करेंगे। हाल ही OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने एक इवेंट #AreYouReady ऑर्गनाइज किया, जिसमें उन्होंने नई फिल्म ‘अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज’ का भी ऐलान किया। साथ ही यह भी अनाउंस किया कि इस फिल्म में अश्वत्थामा का माइथोलॉजिकल किरदार शाहिद कपूर निभाएंगे।

शाहिद कपूर का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

जब मिथक और वास्तविकता धुंधला जाएगी और अब शाहिद कपूर-वाशु भागनानी मिलकर Ashwatthama The Saga Continues लेकर आ रहे हैं। फिल्म को वाशु भागनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जाएगा। इसमें शाहिद महाभारत के किरदार अश्वत्थामा के रोल में होंगे। शाहिद ने फिल्म की अनाउंसमेंट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की। साथ में लिखा, ‘जब एक प्राचीन कथा आधुनिक चमत्कार से मिलेगी, तो मिथक और वास्तविकता धुंधली हो जाएगी और अतीत व वर्तमान टकराएंगे। यह ‘अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज’ अमर योद्धा की विशाल कहानी है, जिसे आप मिस नहीं कर सकते।’

कौन था अश्वत्थामा? क्या आज भी जिंदा है वो?

अश्वत्थामा का जन्म द्वापरयुग में हुआ था। वह गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र थे। उनकी गिनती द्वापरयुग के श्रेष्ठ योद्धाओं में होती थी, जो शास्त्र और शस्त्र विद्या में निपुण थे। महाभारत के युद्ध में श्री कृष्ण भगवान ने गुरु द्रोणाचार्य का वध करने के लिए अश्वत्थामा को लेकर खबर फैला दी कि वह मारा गया। अश्वत्थामा तब एक हाथी का भी नाम था। गुरु द्रोणाचार्य यह खबर सुनकर सदमे में वहीं जमीन पर बैठ गए और फिर उस मौके का फायदा उठाकर धृष्टद्युम्न ने द्रोणाचार्य का वध कर दिया। इससे विचलित होकर अश्वत्थामा ने जब पांडवों को मार दिया और अभिमन्यु के पुत्र को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया तो कृष्ण भगवान ने अश्वत्थामा की माथे पर लगी मणि को निकालकर उसे युगों-युगों तक धरती पर भटकने का श्राप दिया। तभी से माना जाता है कि अश्वत्थामा आज भी जिंदा है।

पैन इंडिया रिलीज होगी ‘अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज’

Ashwatthama The Saga Continues को सचिन रवि डायरेक्ट करेंगे। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, इंग्लिश और मलयालम भाषा में पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। शाहिद कपूर अब अश्वत्थामा के रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और जल्द ही इसकी तैयारियां शुरू करेंगे। हाल ही वह फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे, जो हिट रही।

शाहिद को गहन शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरना होगा

खबरों के मुताबिक वासु भगनानी और जैकी भगनानी इस साल की शुरुआत से इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रहे हैं। इसमें विजुअल्स को शानदार और भव्य बनाने के लिए विदेशी वीएफएक्स टीम को लाया जाएगा। शाहिद को फिल्म के लिए पहले ही साइन कर लिया गया है। अश्वत्थामा के पात्र को निभाने के लिए उन्हें गहन शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरना होगा।

पटकथा पर चल रहा है काम

फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। अगर सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग अगले साल अगस्त मे आरंभ होने की संभावना है। फिल्म के निर्देशन की कमान कन्नड़ फिल्ममेकर सचिन रवि को सौंपी गई है। इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर ने इम्मोर्टल आफ अश्वत्थामा बनाने की घोषणा की थी लेकिन बजट की दिक्कतों की वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा। धर पिछले चार वर्षों से इस फिल्म पर काम कर रहे थे और उनका इरादा विक्की कौशल को अश्वत्थामा की भूमिका में लेने का था। वैसे शाहिद के लिए यह साल अच्छा गुजरा है। उनकी पहली वेब सीरीज फर्जी को काफी पसंद किया गया। उसके बाद फिल्म ब्लडी डैडी में उनके एक्शन अवतार ने सुर्खियां बटोरी। अगले साल उनकी दो फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं।

Back to top button