x
ट्रेंडिंगभारत

’12th Fail’ के प्रेरणास्रोत मनोज शर्मा अब बने महाराष्ट्र पुलिस के IG, मिला प्रमोशन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है. मनोज शर्मा के करियर में यह प्रगति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए पदोन्नति की मंजूरी के बाद हुई है.

’12वीं फेल’ के प्रेरणास्रोत IPS अधिकारी मनोज शर्मा का हुआ प्रमोशन

12वीं फेल मूवी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस मूवी के प्रेरणास्रोत आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा प्रमोशन मिला है। करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। मनोज शर्मा के करियर में यह प्रगति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए पदोन्नति की मंजूरी के बाद हुई है।

एक्स पर पोस्ट साझा की खुशखबरी

मनोज शर्मा ने अपने प्रमोशन की खबर शेयर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर ये खुशखबरी साझा करते हुए उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के भीतर अपनी परिवर्तनकारी यात्रा पर विचार किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि ASP से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से IG बनने तक जा पहुँची है। इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार। अपने कठिन करियर पथ के दौरान उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, उनकी पोस्ट के साथ गर्व और खुशी के क्षण को कैद करने वाली एक मार्मिक तस्वीर भी थी।

लोगों का जताया आभार

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एएसपी से शुरू हुआ सफर आज भारत सरकार के आदेश से आईजी बनने तक पहुंच गया है. इस लंबे सफर में मेरा साथ देने के लिए सभी का दिल से आभार.’ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे एक सच्ची प्रेरणादायक कहानी करार देते हुए बधाइयां दीं. एक शख्स ने लिखा, ‘बधाई हो, मनोज सर. आपकी कहानी ने हमें बहुत प्रेरित किया, आप इसके हकदार हैं.’ दूसरे ने लिखा, ‘बधाई हो! आप युवा पीढ़ी के लिए सच्ची प्रेरणा हैं.’ एक अन्य ने लिखा, ‘इस देश को आप जैसे स्पष्टवादी और ईमानदार अधिकारियों की जरूरत है.’

IPS मनोज शर्मा का परिचय

आईपीएस मनोज कुमार शर्मा UPSC 2005 में सफलता हासिल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए. मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले मनोज का जीवन संघर्षों से भरा रहा.मनोज तब और सुर्खियों में आए जब हाल में उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म 12th Fail रिलीज हुई. यह फिल्म देश भर में तमाम दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई. इसमें उनके संघर्षो और उनकी पत्‍नी श्रद्धा जोशी के हर परिस्थितियों में साथ देने की खूबसूरत और प्रेरणादायक कहानी को दर्शाया गया है. श्रद्धा भी यूपीएससी 2007 बैच की भारतीय राजस्‍व सेवा की अधिकारी हैं.

फिल्म 12वीं फेल

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल, मनोज शर्मा की संघर्षों की दास्तां बयां करती है. विक्रांत मेस्सी ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का खूब प्यार मिला.

Back to top button