x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

लैक्मे फैशन वीक 2024 : जाह्नवी ने आदित्य रॉय कपूर के साथ रैंप पर लगाया हॉटनेस का तड़का


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने रविवार को लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) के अंतिम दिन रैंप पर अपने जलवे दिखाए। इसका आयोजन फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के सहयोग से किया जा रहा है।जाह्नवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर एकसाथ वॉक करते हुए नजर आए। प्रशंसक वॉक की खूब तारीफ कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर का लुक अप्सरा से कम नहीं लग रहा। अभिनेत्री ने वाइन कलर का फिशकट लहंगा कैरी किया। वहीं आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक लुक में काफी डेशिंग लग रहे थे। उनके लुक ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Lakmē Fashion Week (@lakmefashionwk)

‘लैक्मे फैशन वीक’ का मंच

‘लैक्मे फैशन वीक’ का मंच हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों से सजा हुआ रहा। बीते दिन 17 मार्च को इस फैशन शो का आखिरी दिन था। इस दौरान कई फिल्मी सितारों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। रैंप पर जाह्नवी कपूर ने हर बार की तरह इस बार भी लोगों को अपने अंदाज से दीवाना बनाया। इस बार जाह्नवी रैंप पर अकेली नहीं, बल्कि उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी चलते दिखाई दिए। आदित्य रॉय कपूर और जाह्नवी कपूर ने फैशन शो के आखिरी दिन रैंप पर कल्कि लेबल के लिए एक साथ वॉक किया। दोनों स्टार्स के वॉक ने रैंप पर आग लगा दी। कल्कि के लिए शो-स्टापर बनें आदित्य और जाह्नवी बेहद ही रॉयल अंदाज में नजर आए। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रैंप पर चलते दिखाई दिए।

जाह्नवी कपूर ने अपनी आउटफिट के बारे मे

जाह्नवी कपूर ने अपनी आउटफिट के बारे में कहा, मैंने फिशकट लहंगा पहना, जिसमें हाथ से बहुत सुंदर वर्क किया गया है। इसमें शानदार कट दाना, टिकी वर्क और ब्लैक कढ़ाई है। इसमें क्रिस्टल का भी मिश्रण है।वहीं आदित्य रॉय कपूर ने आउटफिट के बारे में बात की कि इसके डिजाइन आधुनिक भारतीय पुरुषों के साथ कैसे मेल खाते हैं। अभिनेता ने ऑल ब्लैक पहनना चुना। उन्होंने पैंट और शर्ट के साथ क्रिस्टल वाला अचकन पहना था।अभिनेता ने इसके अलावा कहा, जाह्नवी कपूर के साथ वॉक करना मेरे लिए वास्तव में एक मजेदार एक्सपीरियंस था!

अनन्या ने रैंप पर वॉक किया

मेहरून कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में जाह्नवी बेहद स्टाइलिश नजर आईं। वहीं, आदित्य काले रंग के आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। एक तरफ आदित्य ‘लैक्मे फैशन वीक 2024’ में जाह्नवी के साथ नजर आए। वहीं, उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे अकेले रैंप पर जलवा बिखरेती हुई दिखाई दीं। अनन्या काले रंग की मिनी ड्रेस में बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने इसके साथ काले रंग के लॉन्ग बूट्स पहने हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स, डार्क आईमेकअप और ब्राउन लिपशेड के साथ अपने लुक को पूरा किया था। डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए अनन्या ने रैंप पर वॉक किया।

Back to top button