x
खेल

धोनी या रोहित? कौन हैं IPL का सबसे सफल कप्तान,वर्ल्ड क्रिकेट के इन बड़े धुरंधरों ने लगाई मुहर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः आईपीएल 2024 (IPL 2024) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज होना है जिसके लिए सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम से जुड़ रहे हैं। आईपीएल में किसी भी टीम को चैंपियन बनाने में कप्तान की भूमिका अहम होती है जिसके फैसले और समझदारी के दम पर टीम सफलता हासिल करती हैं।आईपीएल में कई ऐसे क्रिकेटर देखने को मिले हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी को काफी भरोसा हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने कई बार खिताब भी जीते हैं। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तानों के नाम।

सबसे कामयाब कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी

आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हैं. महेन्द्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 60.38 फीसदी मुकाबले जीते हैं. अब तक आईपीएल के 212 मैचों में धोनी ने कप्तानी की हैं, जिसमें 128 जीत मिली है, जबकि 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, इसके बाद रोहित शर्मा दूसरे सबसे कामयाब कप्तान हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 158 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 87 जीत मिली है, जबकि 67 मैच हारे हैं. इस तरह रोहित शर्मा की कप्तानी में 55.06 फीसदी मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं.

इस फेहरिस्त में विराट कोहली कहां हैं?

महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर विराट कोहली हैं. विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 46.15 फीसदी मुकाबले जीते हैं. अब तक आरसीबी ने विराट कोहली की कप्तानी में 143 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 66 जीत मिली है, जबकि 70 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इसके बाद आईपीएल इतिहास में गौतम गंभीर चौथे सबसे कामयाब कप्तान हैं. गौतम गंभीर की कप्तानी में 108 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 61 जीत मिली है, जबकि 46 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

महेंद्र सिंह धोनी

लिस्ट में पहले नंबर पर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम, जिनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के भी कप्तान रह चुके हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और साल 2023 में आईपीएल ट्रॉफियां जीती।

रोहित शर्मा

दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम हैं, जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने भी पांच बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के पास नहीं हैं। इस बार हार्दिक पांड्या की अगुआई में मुंबई इंडियंस छठे खिताब को जीतना चाहेंगी। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस साल 2013,2015,2017,2019 और 2020 में चैंपियन बनीं।

गौतम गंभीर

तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम हैं, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की हैं।बतौर कप्तान गंभीर ने साल 2009 से 2018 तक कुल 129 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 79 मैचों में जीत हासिल की। गंभीर ने अपनी कप्तानी में KRR को 2 बार 2012, 2014 में आईपीएल का खिताब जिताया है।

विराट कोहली

चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिनकी कप्तानी में आरसीबी टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई। विराट कोहली की कप्तानी में भले ही आरसीबी कोई खिताब नहीं जीत पाई हो, लेकिन आरसीबी ने कई बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई जरूर किया।

डेविड वॉर्नर

लिस्ट में पांचवें नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम, जिनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। डेविड वॉर्नर अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जिन्होंने पिछले साल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली टीम की कमान संभाली थी।

इन फेहरिस्त में इन दिग्गजों का नाम है शामिल

वहीं, डेविड वॉर्नर ने बतौर कप्तान 52.24 फीसदी मुकाबले जीते. डेविड वॉर्नर की कप्तानी में 35 जीत मिली, जबकि 30 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद शेन वॉटसन हैं. आईपीएल में शेन वॉटसन ने बतौर कप्तान 52 मुकाबले खेले, जिसमें 30 जीत के अलावा 24 हार मिली. इस तरह शेन वॉटसन की कप्तानी में 54.55 फीसदी मुकाबले जीते. वीरेन्द्र सहवाग ने कप्तान के तौर पर 28 मुकाबले जीते, जबकि 24 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह उनकी कप्तानी में 53.85 फीसदी कामयाबी मिली. सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 51 मुकाबले खेले, जिसमें 30 जीते, लेकिन 21 मैचों में शिकस्त मिली. इस तरह मास्टर ब्लास्टर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 58.82 फीसदी मैचों में कामयाबी मिली.

धोनी-रोहित ने जीते कितने IPL खिताब?

वैसे ट्रॉफी जीतने के लिहाज से धोनी और रोहित को IPL के तराजू में तौलेंगे तो पलड़ा एकदम बराबर का दिखेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ने ही अब तक 5-5 खिताब जीते हैं. हालांकि, IPL 2024 की कहानी जरा अलग होगी. क्योंकि, इस बार रोहित कप्तान की भूमिका में नहीं होंगे, जबकि धोनी CSK की कमान संभालते नजर आएंगे.

Back to top button