x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

न्यासा देवगन के ‘बार्बी’ लुक ने फैंस के चुराए दिल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं।न्यासा देवगन ने अभी तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है (Nysa Devgn Debu) लेकिन वो अपने लुक और बोल्ड अंदाज की वजह से आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं।न्यासा देवगन उन स्टार किडो में से एक है जो भले ही अभी तक पर्दे पर नहीं आई है लेकिन उनके हुस्न से हर कोई घायल हो जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

कर्वी एंड टोन्ड फिगर को शानदार तरीके से कॉम्प्लिमेंट किया

न्यासा देवगन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं? क्या कहते हैं? वह जिस कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ अपने लुक्स को कैरी करती हैं, वह ट्रोल करने वाले सभी लोगों के मुंह बंद करने के लिए काफी है। न्यासा का ऐसा ही एक लुक तब देखने को मिला था, जब इस स्टारकिड ने अपने लिए ऐसे कपड़े चुने थे, जो उनके कर्वी एंड टोन्ड फिगर को शानदार तरीके से कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे। इस दौरान उनकी मॉम काजोल को भी साथ में देखा गया लेकिन यहां लाइमलाइट तो 18 साल की लड़की के नाम ही रही।

काजोल ने शेयर की न्यासा की तस्वीरें

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। न्यासा की एक के बाद एक तस्वीरें सामने आती रहती हैं। कभी न्सासा दोस्तों संग पार्टी में मस्ती करती नजर आती है, तो कभी अपने लुक से लोगों का दिल लूट लेती है। इन सब के बीच न्यासा देवगन की नई फोटोज सामने आई हैं। न्यासा की इन तस्वीरों को उनकी मां काजोल ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। काजोल ने अपनी बेटी न्यासा की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में न्यासा देवगन पिंक कलर का ड्रेस में नजर आ रही हैं। काजोल के इस तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। काजोल ने कैप्शन में अपने दिल की बात लिखती हुई नजर आईं।

न्यासा देवगन का पार्टी लुक वायरल

न्यासा देवगन ने भले ही फिल्मों की दुनिया में एंट्री नहीं की हो, लेकिन इसके बाद भी वो काफी चर्चा में रहती हैं।न्यासा का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो हर बार की तरह किसी पार्टी से निकलती हुई नजर आ रही हैं और इसी वजह से उन्हें एक बार फिर से ट्रोल होना पड़ रहा है।न्यासा देवगन का इस पार्टी में एंट्री और बाहर निकलते समय का वीडियो सामने आया है और इसमें उन्होंने एक वन पीस ड्रेस पहना है और अपने बालों के खुला रखा हुआ है और बेहद सादगी वाले अंदाज से बाहर निकल रही हैं।

न्यासा देवगन का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

काजोल की बेटी न्यासा देवगन का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। न्यासा देवगन के इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। न्यासा देवगन की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए मनीष मल्होत्रा ने खूब प्यार लुटाया। तो वहीं तनीषा मुखर्जी ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करती हुई नजर आईं। न्यासा देवगन की इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Back to top button